Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: फिर कमजोर पड़ा मानसून, अभी चार-पांच दिन और बारिश का इंतजार

मौसम विभाग की मानें तो बादलों की टर्फ रेखा महाराष्ट और दक्षिण राज्यों की ओर खिसक गई है इससे यूपी के मध्य भाग में मानसून सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं और तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी व उमस में इजाफा होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 01:55 PM (IST)
Weather Update Kanpur: फिर कमजोर पड़ा मानसून, अभी चार-पांच दिन और बारिश का इंतजार
कानपुर में मौसम के तेवर तल्ख बने हैं।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में उमस के चलते पसीने से तरबतर हो रहे लोग बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। लेकिन, मानसून सक्रिय होते ही फिर से कमजोर पड़ गया है, जिससे फिलहाल चार-पांच दिन और बारिश का इंतजार करना पड़ा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में बढ़ोत्तरी होने से उमस और गर्मी के सितम में इजाफा होगा और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

loksabha election banner

बीते कुछ दिनों से मानसून की आहट मिल रही थी और भारी बारिश के आसार जताए जा रहे थे। लेकिन, अब बादलों की टर्फ रेखा खिसक कर गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों की ओर पहुंच गई है। इससे क्षेत्रीय चक्रवात बनने की संभावना है और हल्की बारिश ही हो सकती है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के ऊपर सिस्टम नहीं बन पा रहा है, जिससे झमाझम बारिश के आसार कम हैं। फिलहाल बूंदाबांदी होने की संभावना बनी है लेकिन इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस का सितम बढ़ जाएगा।

उन्होंने बताया कि देश में इस समय कम दबाव का क्षेत्र सौराष्ट्र और कच्छ और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। मानसून की अक्षीय रेखा इस निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और इससे सटे आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात कुछ हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुछ यूं रहा कल का तापमान

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर पूर्वी हवा की औसत गति 8.1 किमी प्रतिघंटा रही। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना बनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.