Weather Alert: यूपी के 15 जिलों में मानसून सिस्टम सक्रिय, कानपुर में तेज बारिश के आसार
UP Weather Update मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ऊपर मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है। तेज हवा चलने के साथ बदली छाई रहेगी और तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल 15 जिलो में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।
कानपुर, जेएनएन। यूपी के ऊपर मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं और मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया। वहीं कानुपर में भी देर शाम तक तेज बारिश की संभावना बनी है और इसका असर अगले दो से तीन दिन तक रहने वाला है। आसमान में बदली छाई रहेगी और हवा सामान्य से तेज चलेगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मॉनसून की ट्रफ रेखा अमृतसर, अंबाला, दिल्ली, ग्वालियर, सतना, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के मध्य से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, शेष उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली और गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।
अबतक हुई 559.2 मिमी बारिश : यूपी में मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 559.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो कि औसत अनुमान 588.3 मिमी होनी थी लेकिन उससे कम है। फिलहाल सीएसए मौसम विज्ञानी ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में उमस भरी गर्मी के सामना अगले 24 घंटे तक लोगों करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कई शहरों में बादल छाए रहेंगे। तो वहीं 15 जिलों में मामूली बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नेपाल से सटे महाराजगंज और गोरखपुर जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया हैं।
इन शहरों में सक्रिय है मानसून : आगरा तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेगा अवध क्षेत्र में सक्रिय है। मानसून सक्रिय शहरों में मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर, कानपुर (देहात),फुरसतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, लखनऊ औऱ मऊ के साथ ही बलिया वाराणसी में भी मौसम बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग में बताया कि तीसरे दिन भी आगरा 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वही 21.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बस्ती सबसे न्यूनतम तापमान वाला जिला रिकॉर्ड किया गया।
15 जिलों में बारिश का अलर्ट : सोमवार और मंगलवार को तराई क्षेत्रों में को ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यूपी के रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर और लखनऊ में बारिश होने के आसार हैं।