Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: रात में गुलाबी ठंड का अहसास, सामान्य से तेज चलेगी हवा

कानपुर में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है इसमें दोपहर में गर्मी और रात के समय ठंडक बनी हुई है। हवा सामान्य से तेज चल सकती है लेकिन बारिश के आसार न के बराबर हैं। तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM (IST)
Weather Update Kanpur: रात में गुलाबी ठंड का अहसास, सामान्य से तेज चलेगी हवा
कानपुर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर में गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है और रात के तापमान में भी गिरावट आ गई है। हालांकि दोपहर में हल्की गर्मी बनी है लेकिन शाम होते ही हवाओं से मौसम में बदलाव हो जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो रात में ठंडक होगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव के साथ हवा सामान्य से तेज चलने के आसार हैं। हालांकि वर्षा की संभावना बहुत कम है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर बढ़ गया है। जम्मू कश्मीर की ओर से शुष्क हवा आनी शुरू हो गई है। अगले कुछ दिन में तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। ट्रफ रेखा चक्रवाती हवा के क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर एक एंटीसाइक्लोन विकसित है। उत्तर पूर्वी हवाए बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर चल रही हैं। इसका असर यूपी में भी देखने को मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हिमालय पर बारिश और बर्फबारी बंद हो जाएगी। पश्चिमोत्तर और मध्य भारत का मौसम भी शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं। सोमवार को तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और हिमपात हुआ। दिल्ली एनसीआर, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई। लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल में हल्की वर्षा रिकार्ड हुई। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और गुजरात में हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.