Move to Jagran APP

मौसम का हाल : रात में बूंदाबांदी और सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, अब बन रहे बारिश के आसार

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिससे आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल ठंड का असर यूं बना रहेगा और एक दिन में बारिश की संभावना भी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:43 AM (IST)
मौसम का हाल : रात में बूंदाबांदी और सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, अब बन रहे बारिश के आसार
कानपुर में मौसम फिर बदल रहा करवट।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हिमालय के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम फिर करवट ले रहा है। गुरुवार रात की बूंदाबांदी और सुबह कोहरे ने रफ्तार धीमी कर दी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी के बाद ठंड में इजाफा हुआ और गलन भी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 22 व 23 जनवरी को गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सशक्त पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे उत्तराखंड पर बना हुआ है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के ऊपर है। इसके कारण कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से आसमान पर घने बादलों के होने के आसार हैं और बारिश की गतिविधियां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हो जाएंगी। 22 जनवरी से कानपुर सहित पूरे मध्य उत्तर प्रदेश में और 23 जनवरी तक पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश होने की संभावना है।

ओलावृष्टि के आसार, किसान अभी न करें सिंचाई

डा. पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिम बर्फीली हवाओं के साथ उत्तर पूर्वी हवाएं मिलकर एक संगम क्षेत्र बना रही हैं। इसके कारण रुक-रुककर पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां चलने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। किसानों को सलाह है कि वह सिंचाई की गतिविधियां रोक दें और खाद व दवाओं का छिड़काव स्थगित रखें। इस सप्ताह शीतलहर व सर्दी और बढऩे की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.