Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: सर्द हुईं रातें, सुबह-शाम हल्की धुंध के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार जेट हवा वायुमंडल पर तेज रफ्तार से चल रही है जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही शुष्क हवा पर ब्रेक लग जाएगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 02:53 PM (IST)
Weather Update Kanpur: सर्द हुईं रातें, सुबह-शाम हल्की धुंध के भी आसार
कानपुर के मौसम में आया बदलाव ।

कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर का मौसम अब बदल रहा है, रातें सर्द होने लगी हैं तो धुंध पड़ने के भी आसार बनने लगे हैं। अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस सीजन में बीते शनिवार की रात सबसे ठंडी रही है और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो दीपावली से पहले जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अफगानिस्तान की ओर से आ रही शुष्क हवा रुक जाएगी। इससे अगले कुछ दिन में सुबह शाम हल्की धुंध पड़ना शुरू हो जाएगी। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के पास विपरीत हवा का क्षेत्र बन सकता है। 

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हल्की धुंध पड़ने की संभावना है। जेट हवा वायुमंडल पर तेज रफ्तार से चलने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय तमिलनाडु तट से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। अगले 48 घंटों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र इस समय दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा हुई। कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग में तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया।

तापमान पर एक नजर

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत रिकार्ड की गई। उत्तर पश्चिम हवा की औसत गति 2.5 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान रबी की फसलों में चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू एवं सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं, इसके लिए मौसम अनुकूल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.