Move to Jagran APP

अक्टूबर में मौसम ने तोड़ा 49 साल का रिकार्ड, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में नहीं दिखा ऐसा अंतर

1971 तक के सीएसए के रिकार्ड में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ऐसा अंतर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग के अनुसार इसके पीछे कम वायुदाब क्षेत्र चक्रवाती हवा पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना का असर बताया जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:44 AM (IST)
अक्टूबर में मौसम ने तोड़ा 49 साल का रिकार्ड, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में नहीं दिखा ऐसा अंतर
कानपुर में अक्टूबर माह में दिन गर्म और रातें ठंडी रही हैं।

कानपुर, जेएनएन। इस साल अक्टूबर के मौसम ने 49 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान ने जहां गर्मी और उमस बढ़ाई, वहीं न्यूनतम तापमान ने दिसंबर जैसी ठंड का अहसास कराया। यह परिवर्तन कम वायुदाब क्षेत्र, चक्रवाती हवा, पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना के एक साथ सक्रिय होने की वजह से हुआ है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के पास 1971 तक का ही रिकार्ड है। उससे आगे के वर्षों के भी रिकार्ड टूटने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने तापमान में उतार-चढ़ाव और इतने अधिक परिवर्तन पर शोध करना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय कहते हैं कि 49 साल के अंतराल में ऐसे चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। इसको लेकर विशेषज्ञों की टीम शोध में जुट गई है। जल्द इसकी और वजहें सामने आएंगी।

यह रहीं वजह

  • -मानसून की देर तक सक्रियता।
  • -अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम वायुदाब का क्षेत्र बनना।
  • -तटीय क्षेत्र में मजबूत स्थिति व मैदानी क्षेत्रों में कमजोर स्थिति।
  • -नम हवा वातावरण में थीं, लेकिन कमजोर मानसूनी सिस्टम से बारिश नहीं।
  • -नमी के चलते उमस बढ़ती गई। -पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना की सक्रियता।
  • -ला नीना की वजह से कैस्पियन सागर से ठंडी हवा उत्तरी क्षेत्र में आती रहीं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान    

वर्ष  अधिकतम न्यूनतम
1971 29.8 20.5 
1976 34.1 18.7
1981 31.8 18.7
1986 31.0 19.4
1991 33.1 16.3
1996 32.1 19.4
2001 32.4 17.7
2006 33.4 19.9
2011 33.1 17.7 
2016 33.7 19.3
2019 31.5 19.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

इस साल अक्टूबर में तापमान के आंकड़े  

तारीख अधिकतम न्यूनतम
एक 34.2 21.6 
पांच 34.6 22.0
सात 35.8 20.4
दस 35.4 19.8
पंद्रह  35.4 24.4
बीस  33.4 18.6
पच्चीस 34.0 16.8
तीस  31.8 13.0
इकत्तीस 31.6 13.8

(सात को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा और 30 को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.