Weather Forecast Kanpur: इस सप्ताह बारिश होने की अटकलों पर लगा विराम, साफ रहेगा आसमान
Weather Forecast Kanpur कानपुर झांसी प्रयागराज फैजाबाद बरेली आगरा आदि शहरों में वर्षा हुई थी। इसका असर नई दिल्ली गुरुग्राम करनाल जबलपुर भोपाल इंदौर कोटा जयपुर आदि शहरों में रहा थी। मौसम में लगातार बढ़ रही ठंडक को देखते हुए लोगों ने ठंड से बचने के लिए शुरू किए जतन।
कानपुर, जेएनएन। पिछले कुछ दिन से बदले हुए मौसम के कारण लोगों ने ठंड से बचने के जतन शुरू कर दिए हैं। रविवार देर रात बरसात होने के बाद लगभग हर दिन धूप-छांव का खेल चलता रहता है। पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के अलावा मैदानी क्षेत्राों में बारिश की आशंका व्यक्त की जा रही थी। कानपुर, झांसी, प्रयागराज, फैजाबाद, बरेली, आगरा आदि शहरों में वर्षा हुई। इसका असर नई दिल्ली, गुरुग्राम, करनाल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कोटा, जयपुर आदि शहरों में रहा।
बुधवार को कुछ यूं रहा मौसम का मिजाज
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था। सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 60 फीसद रही। उत्तर पूर्व में 3.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।