Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: चारों ओर से चक्रवाती हवाओं ने रोका तापमान का गिरना, जानिए- कानपुर पर क्या पड़ेगा प्रभाव

राजस्थान बंग्लादेश पाकिस्तान तमिलनाडु के पास हुए सक्रिय। कैस्पियन सागर से आने वाली शुष्क हवा के असर को करेगी कम। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले रविवार तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 07:36 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 07:36 AM (IST)
Kanpur Weather Update:  चारों ओर से चक्रवाती हवाओं ने रोका तापमान का गिरना, जानिए- कानपुर पर क्या पड़ेगा प्रभाव
हफ्ते भर के दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कानपुर, जेएनएन। देश में चारों ओर से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया गया है, जिसकी वजह से नमी लिए हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आएंगी। यह कैस्पियन सागर की ओर से आने वाली शुष्क हवा पर अंकुश लगाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने पर कमी आएगी। इसके साथ ही वातावरण में धुंध बढ़ जाएगी।

loksabha election banner

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ बारिश की आशंका

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले रविवार तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्त्तान के ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ों के ऊपर बर्फ गिरेगी और बारिश होगी। दूसरा चक्रवाती हवा का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुआ है। यह अरब सागर से उठा है। तीसरा चक्रवाती तूफान गुरेवी है, जो कि तमिलनाडु और उसके आसपास के जिलों को प्रभावित करेगा। चौथा चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ है। हफ्ते भर के दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से नीचे नहीं जाएगी।

सुबह और शाम को धुंध बढ़ेगी

सुबह और शाम के समय धुंध बढ़ेगी। आसमान में हल्की बदली छाई रहेगी। किसानों को मौसम को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। उन्हें समय बोई जाने वाली फसलों की रोपपाई कर लें।

सात दिन के तापान के आंकड़े

तारीख    -     अधिकतम    -      न्यूनतम

25        -       26.2          -       8.8

26         -       24.6         -       10.4

27          -      26.4         -       10.0

28.          -       26.6       -       11.6

29          -       25.6        -       9.4

30          -       25.4        -       8.0

01          -       25.2          -      9.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.