Move to Jagran APP

मौसम का हाल : अभी दो दिन और छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार

मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के रहने से शीतलहर व गलन जारी रहेगी और न्यूनतम तापमान गिरने से शहर के बाहरी क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:35 AM (IST)
मौसम का हाल : अभी दो दिन और छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार
कानपुर में फिलहाल यूं ही रहेगा मौसम।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हिमालय के पास पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी दो दिन तक और रहने की संभावना है। इसके चलते आसमान पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा भी पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम का यही पूर्वानुमान लगाया है।

prime article banner

वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 जनवरी के बाद बादलों का छंटना शुरू होगा और तब रात का तापमान तेजी से गिरेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हैं। इसके कारण 24 जनवरी को भी गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कानपुर मंडल के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों व गुजरात में बारिश हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला ने राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित किया है। इसके चलते हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम में तब्दील हो गई है। अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण बादल छाए रहेंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा। 25 जनवरी के बाद जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ दूर होगा, तब यूपी, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर फिर से शुरू हो जाएगा।

इससे न्यूनतम तापमान गिरेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 जनवरी के बाद किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय तक आने की उम्मीद नहीं है। इसलिए आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। एेसे में देर रात से लेकर सुबह तक शीतलहर और गलन बढ़ेगी और घना कोहरा पड़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.