Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: अरब सागर की हवा से मानसून पड़ा गर्म, उमस और गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

Weather Forecast Kanpur चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 04:10 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: अरब सागर की हवा से मानसून पड़ा गर्म, उमस और गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत
कानपुर में आने वाले दो दिनों तक तेज धूप और गर्मी का अहसास होगा।

कानपुर, जेएनएन। Weather Forecast Kanpur पिछले तीन दिनों से भयंकर गर्मी और उमस से अभी राहत नहीं मिलेगी। मानसून आने के बाद भी शहर में आने वाले दो दिन तक बारिश के आसार कम है। इसका कारण है कि अरब देशों से आ रही उत्तर पश्चिम हवा ने मानसून को रोक दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

loksabha election banner

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों,  बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दूसरी ट्रफ रेखा अब उत्तरी कर्नाटक से दक्षिण केरल तट तक फैली हुई है। वहीं, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के दक्षिण और इससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। 

मौसम की संभावित गतिविधि: ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और गुजरात में बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की वर्षा हो सकती है।

बुधवार को कुछ यूं रहा मौसम का हाल : तेज गर्मी के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.7 अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 तो न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी दिशा में मौसम की गति 3.3 कि०मी०/घंटा रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.