Weather Forecast Kanpur: दो दिन में चार डिग्री तक लुढ़का पारा, सर्द हवा ने कराया गलन का अहसास
Weather Forecast Kanpur चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।
कानपुर, जेएनएन। दिन-प्रतिदिन गिरता पारा ठिठुरन को बढ़ा रहा है। जहां एक ओर शाम पांच बजे के बाद चलने वाली सर्द हवा से लोगों को गलन का अहसास हो रहा वहीं ये हवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी दुखदायी सिद्ध हो रही है। अचानक बदलता मौसम लोगों की सेहत को प्रभावित करने लगा है। जिसके चलते सुबह ही पार्क और मैदानों में लोगों को व्यायाम करते देखा जा सकता है। रविवार की बात करें तों हल्की धूप के साथ ठंडी हवा लोगों काे गलन का अहसास कराती रही।
रविवार को कुछ यूं रहा मौसम का मिजाज
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 75 प्रतिशत और न्यूनतम 39 फीसद रही। वहीं, 7.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलती रही। मौसम विज्ञानियों द्वारा ऐसा पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।