Move to Jagran APP

Weather Forecast: अगले तीन दिन झमाझम बारिश के अासार, फिर तापमान बढ़ने पर सताएगी गर्मी

Kanpur Weather News कानपुर शहर में अबतक 370.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है हवा सामान्य और बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:58 AM (IST)
Weather Forecast: अगले तीन दिन झमाझम बारिश के अासार, फिर तापमान बढ़ने पर सताएगी गर्मी

कानपुर, जेएनएन। बुधवार से तीन दिन तक ठीक ठाक बारिश के आसार हैं। हवा सामान्य से तेज चलेगी। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। आसमान में बदली छाई रहेगी। बिजली गिरने की आशंका बन रही है। अब तक 370.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले साल 345.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि 2018 में 386.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 25 जुलाई से उमस और तापमान फिर से बढ़ जाएगा। 29 जुलाई को झमाझम बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले महीने 97.4 मिमी. बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 82.9 मिलीमीटर होती है। जुलाई में सामान्य बारिश 183.3 मिलीमीटर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 25.6 मिलीमीटर रहा। हवा 6.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आद्र्रता 87 और न्यूनतम 71 फीसद रही। हवा उत्तर पूर्वी दिशा की ओर चली।

कमजोर पड़ रहा मानसून

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर न होने से कम वायुदाब का क्षेत्र विकसित नहीं हो पा रहा है। इस वजह से क्षेत्रीय चक्रवात सक्रिय नहीं है। इससे मानसून कमजोर पड़ता जा रहा है।

जुलाई में बारिश की स्थिति 

वर्ष              मिलीमीटर 

2011             280.1

2012            406.5

2013            326.1

2014            213.6

2015            79.9

2016            309.3

2017            330.8

2018            386.1

2019            345.7

2020            370.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.