Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बादलों की आवाजाही से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दोबारा आसमान पर बादल छाएंगे और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट और ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:58 AM (IST)
Weather Update Kanpur: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बादलों की आवाजाही से बढ़ेगी ठंड
कानपुर के मौसम में बदलाव की शीतलहर चलेगी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पश्चिमी नम हवाओं और बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है और आने वाले कुछ दिनों में तेजी से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 11.6 डिग्री तक लुढ़क गया।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर अक्षांश 13.4 उत्तर और देशांतर 86.4 पूर्व के पास विशाखापत्तनम से लगभग 580 किमी दक्षिण पूर्व में चक्रवात उठा है। रविवार दोपहर तक यह चक्रवात और तेज हो जाएगा और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके बाद इसके उत्तर पूर्व दिशा में आने की उम्मीद है। चक्रवात के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है और इसके कारण आसमान पर हल्के बादल हो सकते हैं। यही नहीं, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के भी रविवार शाम तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ सकता है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होने की उम्मीद है। यही शीतलहर का कारण है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से होते हुए उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों की ओर पहुंचने के कारण रविवार रात तक मौसम में तेजी से बदलाव होगा। पहाड़ियों पर बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य अभी कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.