Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: बदला-बदला सा है मौसम, दिन में धूप तो रात में हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

कानपुर में मौसम का परिवर्तन साफ तौर पर दिखाई देने लगा है दिन में आसमा साफ रहने के साथ धूप की गरमाहट बरकरार है। वहीं शाम से ही हवाओं से रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। अफगानिस्तान की शुष्क हवा आने से मौसम बदल रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 05:38 PM (IST)
Weather Update Kanpur: बदला-बदला सा है मौसम, दिन में धूप तो रात में हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
जवाद फिर बदल देगा मौसम का मिजाज।

कानपुर, जेएनएन। शहर में मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है, दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक पड़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में गुलाबी सर्दी का असर होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे चक्रवात जवाद भी हवा की स्थिति और मौजूदा सिस्टम को बदल सकता है। मौसम विज्ञानी 30 से 40 मिलीमीटर वर्षा के आसार जता रहे हैं, जबकि हवा 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

loksabha election banner

कानपुर में सुबह से आसमान साफ है लेकिन हवाओं में मामूली ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। दिन में धूप से गरमाहट बनी हुई है तो शाम और रात का मौसम हल्का ठंडा होने लगा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश कराने वाली दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवा रुक गई है। अफगानिस्तान की ओर से देश में शुष्क हवा आने लगी है। अभी इसका असर बहुत कम है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही उसी क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा और आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हुआ है। यह समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

उन्होंने बताया कि ईस्ट वेस्ट ट्रफ अब बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण तक जा रही है। अगले 24 घंटे में केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में हल्की के आसार हैं। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.