Move to Jagran APP

क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक : विजय बहादुर

पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 01:41 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 01:41 AM (IST)
क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक : विजय बहादुर
क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक : विजय बहादुर

जागरण संवाददाता, कानपुर : पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभी से अपने चुनावी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। यह आह्वान शनिवार को उत्तर व दक्षिण जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने दोनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में किया।

loksabha election banner

फजलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रभारी बनने के बाद आयोजित पहली बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मूल कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को नेता बनाकर उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाना चाहती है। इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अपना पद छोड़ने की जरूरत नहीं है। पंचायत चुनाव में कानपुर महानगर के पदाधिकारियों को वार्डों में प्रभारी बनाकर भेजा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह सामंजस्य में कमी ना रहे। बाद में उन्होंने मंडल अध्यक्षों की बैठक की। इसमें बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। दोनों बैठकों में अध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूनम कपूर, अनीता गुप्ता, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर शिवराम सिंह, जन्मेजय सिंह आकाश शुक्ला, ऋषि गुप्ता रहे।

आइआरआइए शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में करेगी कार्य

जागरण संवाददाता, कानपुर : इंडियन रेडियोलॉजिकल इमेजिग एसोसिएशन (आइआरआइए) शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करेगी। महिला विग शक्ति का गठन किया जाएगा, जबकि युवा विग रेडियोलॉजी की सुविधा को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास करेगी। यह जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शक्ति के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य होगा। उनके साहस और पराक्रम को समाज के सामने लाया जाएगा। बच्चियों और किशोरियों की प्रतिभा को संवारा जाएगा। डॉ. शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी 30 जनवरी को मिली है। उस दिन चेन्नई में संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजी की सुविधा बढ़ने से गर्भवती महिलाओं और रोगियों को लाभ मिलेगा। डॉ. वीसी रस्तोगी, डॉ. अरविद निगम समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.