Move to Jagran APP

Govind Nagar By Election Result : भाजपा के सुरेंद्र मैथानी बीस हजार वोटों से जीते, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को दी मात Kanpur News

Govind Nagar Election Results 2019 Live गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में इस समय बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी 20 हजार वोटो से जीत गए हैं।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:25 AM (IST)
Govind Nagar By Election Result : भाजपा के सुरेंद्र मैथानी बीस हजार वोटों से जीते, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को दी मात Kanpur News
Govind Nagar By Election Result : भाजपा के सुरेंद्र मैथानी बीस हजार वोटों से जीते, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को दी मात Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपना नया विधायक मिल गया है। इस सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी बीस हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को शिकस्त दी है। अंतिम राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 60172 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने 39474 वोट हासिल किए हैं। 

loksabha election banner

गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे पूरी हुई। 25वें अंतिम राउंड की गणना के बाद भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने जीत हासिल की है। पहले राउंड से बढ़त बनाकर आगे चले मैथानी ने किसी भी चक्र में पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर राउंड में वह बढ़त बनाए रहे, जबकि करिश्मा ठाकुर शुरू से पीछे रहीं और बाद के राउंड में ज्यादा तेजी से पिछड़ गईं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी को पकड़ पाना उनके लिए मुश्किल हो गया। 

इस तरह आगे बढ़े मैथानी

पांचवें राउंड की गणना में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 11883, कांगे्रस की करिश्मा ठाकुर को 7415, सपा के सम्राट विकास को 1793 और बसपा के देवी तिवारी को 730 वोट मिल चुके थे। छठवें राउंड की गणना के बाद भाजपा को 13751 और कांग्रेस को 9065 वोट मिले। सातवें राउंड तक भाजपा को 15409, कांग्रेस को 10273, सपा को 3813, बसपा को 1274 वोट मिल। आठ राउंड तक भाजपा को 17155, कांग्रेस को 11698, सपा को 5326, बसपा को 1598 वोट मिले थे। नौ राउंड के बाद भाजपा को 19365, कांग्रेस को 12446, सपा को 5807, बसपा को 1743 वोट मिले। दसवें में राउंड तक भाजपा को 22167, कांग्रेस को 13407, सपा को 6349 और बसपा को 1908 वोट मिले। 11 राउंड के बाद सुरेंद्र मैथानी को 23362, करिश्मा को 15324, सम्राट विकास को 6799, देवी तिवारी को 2090, 12वें राउंड के बाद सुरेंद्र मैथानी 25516, करिश्मा ठाकुर 17635, सम्राट विकास 7180, देवी तिवारी 2316 वोट हासिल कर चुके थे। 13वें राउंड के बाद भाजपा 28282, कांग्रेस 19373, सपा 7386 और बसपा 2371, इसके बाद 14वें राउंड तक भाजपा को 30959, कांग्रेस को 21075, सपा को 7671, बसपा को 2439 वोट मिल चुके थे। 15वें राउंड के बाद भाजपा 33683, कांग्रेस 22695, सपा 7919 और बसपा प्रत्याशी 2655, 16वें राउंड की गणना के बाद भाजपा 35796, कांग्रेस 24951, सपा 8217, बसपा 2824 वोट प्राप्त कर चुकी थी। 17वें राउंड के बाद सुरेंद्र मैथानी 38213, करिश्मा ठाकुर 26690, सम्राट विकास को 8602 और देवी तिवारी को 3156 वोट मिल चुके थे। 18वें राउंड की गणना के बाद भाजपा 41076, कांग्रेस 28708, सपा 8931 और बसपा 3324 वोट, 19वें राउंड के बाद भाजपा को 44291, कांग्रेस को 30190, सपा को 9237 और बसपा को 3456 वोट मिले। इसी तरह 20वें राउंड की गणना के बाद भाजपा 47422, कांग्रेस 31904, सपा 9638 ओर बसपा 3742 वोट पर थी। 

राउंडवार वोटों पर एक नजर

पहले राउंड की गणना में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 2455, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर 1493, बसपा के देवी तिवारी को 139 और सपा के सम्राट विकास को 224 वोट मिले। वहीं दूसरे राउंड में भाजपा को 2659, कांगेस को 1349, सपा को 289, और बसपा को 121 वोट मिले। तीसरे राउंड में 4496 मतों की गणना में भाजपा को 2370, कांग्रेस को 1563, बसपा को 154 और सम्राट विकास को 310 वोट मिले हैं। चौथे राउंड में भाजपा को 2339, कांग्रेस को 1357, सपा को 449 और बसपा को 180 वोट मिले। वहीं पांचवें राउंड की गणना में भाजपा को 2060, कांग्रेस को 1653, सपा को 521, बसपा को 136 वोट मिले हैं। सातवें चक्र में भाजपा को 1658, कांग्रेस को 1208, सपा को 1282, बसपा को 464 वोट मिले। आठवें चक्र में भाजपा 1746, कांग्रेस 1425, सपा 1513, बसपा 324 वोट पा सकी। नौवें राउंड की गणना में भाजपा को 2210, कांग्रेस को 748 और सपा को 481 व बसपा 145 मत हासिल कर सकी। इसी तरह दसवें राउंड की गणना में भाजपा को 2802, कांग्रेस को 961, सपा को 542 और बसपा को 165 ही मिले। 11वें राउंड में भाजपा को 1195, कांग्रेस को 1917, सपा को 450, बसपा को 182, 12वें राउंड में भाजपा को 2154, कांग्रेस को 2311, सपा को 381, बसपा को 226, 13वें राउंड में भाजपा को 2766, कांग्रेस को 1738, सपा को 206, बसपा को 55, 14वें राउंड में भाजपा को 2677, कांग्रेस को 1702, सपा को 285, बसपा को 68, 15वें राउंड में भाजपा को 2724, कांग्रेस को 1620, सपा को 248, बसपा को 216, 16वें राउंड में भाजपा को 2113, कांग्रेस को 2256, सपा को 298, बसपा को 169, 17वें राउंड में भाजपा को 2417, कांग्रेस को 1739, सपा को 385, बसपा को 332, 18वें राउंड में भाजपा को 2863, कांग्रेस को 2018, सपा को 329, बसपा को 168, 19वें राउंड में भाजपा को 3215, कांग्रेस को 1482, सपा को 306, बसपा को 132, 20वें राउंड में भाजपा को 3131, कांग्रेस को 1714, सपा को 401 और बसपा को 286 वोट मिले। 

मतों की गिनती के लिए लगाईं 14 टेबल

नौबस्ता गल्लामंडी में गुरुवार सुबह आठ बजे 349 बूथों के मतों की गिनती 25 राउंड तक चलेगी। 14 टेबल मतों की गिनती के लिए लगाई गई , जबकि एक टेबल पर प्रेक्षक व रिटर्निंग अफसर, दूसरी पर मतों का मिलान किया। एक बार में 14 बूथों के वोट गिने जाएंगे। 3.59 लाख मतदाताओं वाली विधानसभा सीट पर नौ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 21 अक्टूबर को 1.21 लाख मतदाताओं ने किया था।

सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना

स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने और ले जाने दौरान की प्रक्रिया भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, एसएसपी अनंत देव, एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव रहे। मंडी में केवल पासधारकों की ही एंट्री दी पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.