Move to Jagran APP

Bikru Case Update: फरार आरोपित पर 50 हजार का इनाम, कानपुर देहात में मिली थी लोकेशन

जिला पुलिस की संस्तुति के बाद आइजी ने बिकरू कांड के आरोपित विपुल दुबे के खिलाफ इनाम की धनराशि बढ़ा दी है। डेढ़ महीने पहले पुलिस को कानपुर देहात में उसकी लोकेशन ट्रेस हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 06:47 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 06:47 AM (IST)
Bikru Case Update: फरार आरोपित पर 50 हजार का इनाम, कानपुर देहात में मिली थी लोकेशन
बिकरू कांड में पुलिस तलाश रही आरोपित।

कानपुर, जेएनएन। बिकरू कांड में फरार चल रहे आरोपित विपुल दुबे के खिलाफ पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। शनिवार को जिला पुलिस की संस्तुति के बाद आइजी ने आदेश जारी किया।

loksabha election banner

बीते साल दो जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने आई पुलिस टीम पर दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसमें बिल्हौर के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने विकास समेत छह आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया था। 36 आरोपितों को जेल भेजा गया था। विपुल दुबे ही एकमात्र आरोपित है, जिसे पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। डीआइजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने आरोपित के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सूत्रों के मुताबिक दीपावली के दौरान विपुल गांव आया था और तब उसकी लोकेशन कानपुर देहात की सामने आई थी। एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। तबसे आरोपित का पता नहीं लग रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने विपुल के खिलाफ इनाम की राशि बढ़वाने की संस्तुति की थी। जिस पर आइजी रेंज मोहित अग्रवाल ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। आइजी ने बताया कि आरोपित को पकडऩे के लिए तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.