Move to Jagran APP

Vikas Dubey News: बिकरू कांड में विकास के साथ थे 43 लोग, पुलिस ने कोर्ट में खोले अभियुक्तों के नाम

अदालत में पेश रिपोर्ट में पुलिस ने 41 अभियुक्तों के नाम खोले है अभी शशिकांत की पत्नी मनु और अतुल के बेटे वितुल को लेकर पसोपेश बना हुआ है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 09:53 AM (IST)
Vikas Dubey News: बिकरू कांड में विकास के साथ थे 43 लोग, पुलिस ने कोर्ट में खोले अभियुक्तों के नाम
Vikas Dubey News: बिकरू कांड में विकास के साथ थे 43 लोग, पुलिस ने कोर्ट में खोले अभियुक्तों के नाम

कानपुर, जेएनएन। बिकरू में दो जुलाई की रात पुलिसकर्मियों के खून से होली खेलने में विकास दुबे और उसके 42 प्यादे शामिल थे। पुलिस ने अदालत में जो रिपोर्ट पेश की है, उसमें फिलहाल 41 अभियुक्तों के नाम ही खोले गए हैं। दो नामों पर पुलिस ने अब तक फैसला नहीं किया है।

loksabha election banner

रिपोर्ट के मुताबिक 41 लोगों में विकास दुबे समेत छह अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है। 34 लोग जेल की सलाखों के पीछे हैं। इसमें से 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि 12 ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। नामजद अभियुक्त रामू बाजपेयी को पुलिस पकड़ नहीं सकी। हालांकि शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय का नाम भी प्रकाश में आया, लेकिन पुलिस ने उसे न तो अभियुक्त बनाया है, न सरकारी गवाह बनाने पर कोई फैसला ले सकी है।

पुलिस ने बुधवार को जो टॉप टेन बदमाशों की सूची जारी है, उसमें अतुल दुबे का बेटा वितुल भी शामिल है। माना जा रहा कि पुलिस वितुल का नाम भी बिकरू कांड में जोड़ सकती है। वहीं कोर्ट में पेश रिपोर्ट में पांच महिलाएं अभियुक्त हैं, कुल सहयोगियों में 31 बिकरू और शेष 11 दूसरे गांवों के हैं। यह भी बताया है कि 9 अभियुक्तों के पास लाइसेंसी असलहे, जिनके निरस्तीकरण की चल रही कार्रवाई। इसके साथ ही सूची में तत्कालीन एसओ चौबपुर विनय तिवारी और दारोगा केके शर्मा को भी शामिल किया है। 

मुठभेड़ में मारे गए अभियुक्त

1- विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे निवासी बिकरू

2- राजाराम उर्फ प्रेमकुमार उर्फ प्रेमप्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी बिकरू

3- अमर दुबे पुत्र संजीव दुबे निवासी ग्राम बिकरू

4- प्रभात मिश्रा पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम बिकरू

5- बउआ उर्फ प्रवीन दुबे पुत्र ओमप्रकाश उर्फ मोंटी निवासी ग्राम बिकरू

6-अतुल दुबे पुत्र सूर्य कुमार निवासी ग्राम बिकरू

नामजद अभियुक्त

1- श्यामू बाजपेयी

2- छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश

3- शाशिकांत पंडित उर्फ सोनू

4-रामू बाजपेयी

5-दयाशंकर अग्निहोत्री

6. गोपाल सैनी

7. उमाकांत उर्फ गुड्डन

8. बालगोविंद

9. शिवम दुबे

10. धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे

(सभी निवासी बिकरू गांव)

11. जहान यादव निवासी कांशीराम निवादा

12. रामङ्क्षसह निवासी सुज्जा निवादा

13. विष्णु पाल यादव निवासी सुज्जा निवादा

14. शिव तिवारी निवासी वसेन

15. विमल प्रकाश निवासी कंजती

जांच में जो नाम प्रकाश में आए

1. धीरज उर्फ धीरू

2.क्षमा पत्नी संजय उर्फ संजू दुबे

3:खुशी पत्नी अमर दुबे

4.रेखा अग्निहोत्री पत्नी दयाशंकर

5. संजय दुबे उर्फ संजू दुबे पुत्र स्व. सूर्यप्रकाश दुबे

6. सुरेश वर्मा पुत्र मोहन वर्मा

7.शांति देवी पत्नी रमेश चंद्र

8. रमेश चंद्र

9. मनीष उर्फ वीर

10. शिवम उर्फ दलाल

11. नन्हे यादव

12. बबलू

13. राजेंद्र मिश्रा

(सभी निवासी बिकरू गांव)

14. सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू निवासी कुढ़वा

15. गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी निवासी ग्राम कुखवा थाना शिवली

16.जयकांत बाजपेयी निवासी ब्रह्मनगर थाना नजीराबाद

17. प्रशांत शुक्ला निवासी आर्यनगर कोहना

18. कृष्ण कुमार शर्मा निवासी ग्राम तुमरैल गिरधापुर धाना हाफिजपुर जनपद हापुड़

19. राहुल पाल निवासी नारेपुरवा मैथा, शिवली

20. विनय तिवारी निवासी ग्राम अलबारा थाना महेबा घाट कौशांबी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.