Move to Jagran APP

Bikru Case Update: उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास ने बताई थी बातें, सामने आया चार्जशीट का अहम तथ्य

Vikas Dubey Kanpur News अदालत में दायर की गई पुलिस की चार्जशीट में उज्जैन से कानपुर लाते समय विवेचक को विकास दुबे द्वारा दिए गए बयान का अहम तथ्य सामने आया है। इसमें उसने गांव की महिलाओं के बारे में जानकारी दी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 01:44 PM (IST)
Bikru Case Update: उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास ने बताई थी बातें, सामने आया चार्जशीट का अहम तथ्य
कानपुर बिकरू कांड में अब परतें खुलती जा रही हैं।

कानपुर, जेएनएन। विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय को लेकर ऊहापोह की स्थिति लगातार बनी हुई है। पुलिस अब तक फैसला नहीं कर सकी कि मनु को आरोपित बनाया जाए या गवाह। इस बीच सोमवार को अदालत में दायर चार्जशीट का एक महत्वपूर्ण पन्ना सामने आया। इसमें खुद पुलिस ने मृत्यु पूर्व विकास दुबे के दिए बयान के हवाले कहा है कि मनु को साजिश की न केवल पूरी जानकारी थी बल्कि वह खुद शामिल थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस उसपर इतनी मेहरबान क्यों है।

loksabha election banner

सोमवार को खबर आई कि पुलिस ने मनु पांडेय को गवाह बनाया है। हालांकि कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसका खंडन कर दिया। उन्होंने बताया कि मनु को गवाह अभी नहीं बनाया गया है। गवाह या आरोपित बनाने का फैसला अभी लंबित है। सोमवार को अदालत में दायर चार्जशीट का एक महत्वपूर्ण पन्ना हाथ लगा है। 14 जुलाई को तत्कालीन विवेचक रमाकांत पचौरी ने पर्चा नंबर दस काटा था।

इसमें लिखा है कि जब वह विकास दुबे को उज्जैन से लेकर कानपुर लौट रहे थे तो उससे बयान लिया था। उसने बताया था कि महिलाओं को पुलिस आने पर डकैत आने का शोर मचाकर गांव वालों को एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई थी। मामा की बहू मनु को भी पूरी जानकारी थी, उसे फोन पर सबको सजग करने और सूचना देने की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें : जानिए-विकास और अमर दुबे की फरारी की कहानी, कैसे भागा और कहां- कहां छिपा रहा

विपुल को बनाया आरोपित, मनु पर मेहरबानी क्यों

मनु पांडेय को लेकर ऊहापोह क्यों है जबकि उमा शंकर के बयान पर ही पुलिस ने अतुल दुबे के बेटे विपुल दुबे को आरोपित बनाकर जेल भेज दिया था। वायरल आडियो से भी साफ पता चल रहा है कि मनु पांडेय हमलावरों के संपर्क में थी। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है।

फिर न दोहराई जाए संतोष शुक्ला हत्याकांड की गलती

भाजपा नेता संतोष शुक्ला हत्याकांड में पुलिस की सबसे बड़ी गलती यह थी कि थाने के जो सिपाही प्रत्यक्षदर्शी थे, उन्हें आरोपित बना दिया गया। ऐसे में पुलिस वाले अदालत में बयान से पलट गए। इसका लाभ विकास दुबे ने उठाया था। मनु पांडेय को गवाह बनाकर पुलिस पुरानी गलती को दोहराएगी। जिस महिला का पति खुद इसी मामले में जेल है, उससे पुलिस के पक्ष में बयान देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है जबकि उसे पता है कि उसके पति को दोषी पाए जाने पर फांसी भी हो सकती है।

बिकरू कांड में अब तक गिरफ्तार हुए 43

बिकरू कांड में सोमवार को हुई गिरफ्तारियों के बाद जेल में बंद आरोपितों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। पुलिस ने इससे पहले 36 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें चार महिलाएं और दो पुलिसकर्मियों के अलावा 11 मददगार सामने आ चुके हैं। इससे पहले जय बाजपेयी, गुड्डन त्रिवेदी, प्रशांत शुक्ला के साथ गुड्डन का साथी भी मददगारों के ही आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

बिकरू कांड में अब गिरफ्तार आरोपित

1- श्यामू बाजपेयी निवासी बिकरू

2- छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश निवासी बिकरू

3- शशिकांत पांडेय निवासी बिकरू

4-रामू बाजपेयी निवासी बिकरू

5-दयाशंकर अग्निहोत्री निवासी बिकरू

6- गोपाल सैनी निवासी बिकरू

7- उमाकांत उर्फ गुड्डन निवासी बिकरू

8- बालगोविंद निवासी बिकरू

9- शिवम दुबे निवासी बिकरू

10- धर्मेंद्र उर्फ हीरू निवासी बिकरू

11- जहान यादव निवासी कांशीराम निवादा

12- राम ङ्क्षसह निवासी सुज्जा निवादा

13- विष्णु पाल यादव निवासी सुज्जा निवादा

14- शिव तिवारी निवासी वसेन

15- विमल प्रकाश निवासी कंजती

16- धीरज उर्फ धीरू निवासी बिकरू

17- क्षमा पत्नी संजू दुबे निवासी बिकरू

18- अमर दुबे की पत्नी निवासी बिकरू

19- रेखा अग्निहोत्री पत्नी दयाशंकर निवासी बिकरू

20- संजय दुबे निवासी बिकरू

21- सुरेश वर्मा निवासी बिकरू

22- शांति देवी पत्नी रमेशचंद्र निवासी बिकरू

23- रमेश चंद्र निवासी बिकरू

24- मनीष उर्फ वीरू निवासी बिकरू

25- शिवम उर्फ दलाल निवासी बिकरू

26 - सुशील कुमार तिवारी निवासी कुढ़वा

27- गुड्डन उर्फ अरविंद त्रिवेदी निवासी ग्राम कुखवा थाना शिवली

28 - जयकांत बाजपेयी निवासी ब्रह्मनगर थाना नजीराबाद

29- प्रशान्त शुक्ला निवासी आर्यनगर कोहना

30- कृष्ण कुमार शर्मा निवासी ग्राम तुमरैल गिरधापुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़

31- राहुल पाल निवासी नारेपुरवा मैथा, शिवली

32- विनय तिवारी निवासी ग्राम अलबारा थाना महेबा घाट जिला कौशांबी

33 - नन्हे यादव निवासी बिकरू

34- बब्बलू मुसलमान निवासी बिकरू

35. विपुल दुबे निवासी बिकरू

36- उमाशंकर बाजपेयी निवासी बिकरू

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अभियुक्त

1- विकास दुबे

2- राजाराम उर्फ प्रेमकुमार उर्फ प्रेमप्रकाश

3- अमर दुबे

4- प्रभात मिश्रा

5- प्रवीन शुक्ल उर्फ बउवन

6-अतुल दुबे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.