Move to Jagran APP

Vikas Dubey Encounter: मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर, विकास दुबे को लगीं चार गोली

Vikas Dubey Encounter कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. आरबी कमल ने बताया कि घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। इनमें से दो ने विकास पर फायरिंग की थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:46 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:49 PM (IST)
Vikas Dubey Encounter: मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर, विकास दुबे को लगीं चार गोली
Vikas Dubey Encounter: मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर, विकास दुबे को लगीं चार गोली

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोस्ट वांटेड विकास दुबे को कानपुर में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार करने के बाद कानपुर ला रही टीम ने विकास के हमला करने के बाद उसको मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है।

loksabha election banner

विकास दुबे को ला रही गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ के एक अफसर की पिस्टल छीनी और वह गाड़ी से निकलकर भागने लगा। उसके पीछे गए दो पुलिसकर्मियों पर उसने फायर भी किया। जवाबी फायरिंग में विकास को चार गोली लगी। पुलिस पर भी उसने जो फायर किया, उसमें से एक को जांघ में लगी है जबकि दूसरे के हाथ में लगी है। इनका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. आरबी कमल ने बताया कि घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। इनमें से दो ने विकास पर फायरिंग की थी। इनके साथ पुलिस की गाड़ी के पलटने के कारण उसका चालक भी घायल है। डॉ. कमल ने बताया कि विकास दुबे को चार गोली लगी है। इनमें तीन तीन गोली सीने में और एक गोली हाथ में लगी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.