Move to Jagran APP

Vikas Dubey Encounter: आतंक का पर्याय बने विकास दुबे के मारे जाने पर राजनीतिक गलियारे में भी खुशी, इन्होंने कहीं ये बातें

पांच लाख के इनामी के मुठभेड़ में मारे जाने को योगी सरकार की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं भाजपा के सांसद व विधायक।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:29 PM (IST)
Vikas Dubey Encounter: आतंक का पर्याय बने विकास दुबे के मारे जाने पर राजनीतिक गलियारे में भी खुशी, इन्होंने कहीं ये बातें
Vikas Dubey Encounter: आतंक का पर्याय बने विकास दुबे के मारे जाने पर राजनीतिक गलियारे में भी खुशी, इन्होंने कहीं ये बातें

कानपुर, जेएनएन। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने पर जनप्रतिनिधि व राजनीतिज्ञों ने इस पर टिप्पणी की है। भाजपा के नेता व सांसद, विधायक इसे योगी सरकार की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे दुर्दांत अपराधी का ऐसा ही हश्र होना चाहिए। वहीं विपक्षी इस मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं।

prime article banner

किसका क्या है कहना

अपराधी कहीं भी छिपा हो, वह पुलिस के हाथों से बच नहीं सकता और फिर जो इतना दुस्साहस दिखाएगा उसका अंत तो ऐसा ही होगा। अपराध करने के बाद अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, वह कानून के हाथों से दूर नहीं जा सकता।

-सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री।

आज सुबह कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ में मार गया। इसके द्वारा 8 पुलिसकर्मी शाहीद हुए थे एवं अन्य कई परिवार उजड़ चुके हैं, आज केवल एक अपराधी का नही एक बड़े पापी का अंत हुआ है।-कमलरानी, प्रावधिक शिक्षा मंत्री

कानून अपना कार्य कर रहा है। लोगों को कानून और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है।

-सुरेंद्र मैथानी, भाजपा विधायक।

8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 6 अपराधी मारे गए, लेकिन इन 14 लोगों के मौत के पीछे जो मास्टरमाइंड बैठा है उसकी जानकारी अभी तक लोगों के सामने नहीं आई है। पुलिस ने जो भी जानकारी इन लोगों से जुटाई है, लोगों के मन में आशंका है कि उनका अब किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा। यह गाड़ी पलटी है, लेकिन सरकार पलटने से बच गई।

-अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक।

आज स्वर्गीय संतोष शुक्ला की आत्मा को शांति मिलेगी। वह भाजपा के प्रतिष्ठित नेता थे और इस अपराधी के अपराधों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे। इस दुर्दांत अपराधी को और भी पहले मारा जाना चाहिए था।

- देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा सांसद।

2 जुलाई को जिस तरह की बिकरू गांव में घटना हुई थी, वह निश्चित रूप से बहुत ही दुर्दांत थी। ऐसे अपराधियों का सफाया प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में निश्चित है।

-अभिजीत सिंह सांगा, भाजपा विधायक।

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपराधी या तो गिरफ्तार हों या मारे जाएं। इससे पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही आम जनता के मन में कानून व्यवस्था के लिए भरोसा।

- सत्यदेव पचौरी, भाजपा सांसद।

जो भी हुआ बहुत अच्छा हुआ। परमात्मा के घर में देर है पर अंधेर नहीं। विकास ने मेरा नाम भी लिया था, इसलिए चैप्टर अभी क्लोज नहीं होना चाहिए। उसके कॉल डिटेल निकालकर गहनता से जांच होनी चाहिए। जो भी उसके साथ इनवाल्व हो उस पर इतनी कड़ी कार्रवाई हो कि यह नजीर बन जाए और भविष्य में लोग इस तरह के अपराधियों को संरक्षण देने की हिम्मत न कर सकें।

-भगवती प्रसाद सागर, भाजपा विधायक।

बिकरू गांव में 2 जुलाई को हुई घटना बहुत ही निंदनीय थी, लेकिन आज इसका अंत बहुत ही अच्छा हुआ है। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। अपने किए कार्यों का फल उसे इसी दुनिया में मिलेगा।

-इरफान सोलंकी, सपा विधायक।

विकास की कहीं न कहीं सत्ताधारी दल के लोगों से मिलीभगत थी। आज उससे पूछताछ में बहुत से ऐसे चेहरे सबके सामने आ सकते थे, लेकिन जो एनकाउंटर हुआ है उससे साजिश की बू आ रही है।

-सोहिल अख्तर अंसारी, विधायक कांग्रेस।

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। वर्ष 2001 में संतोष भैया की हत्या के बाद अपराधी विकास लगातार पाप करता रहा और उसके पाप का घड़ा भरता गया। आखिर उसका आज अंत हो ही गया। जिस दिन 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे उसी दिन सरकार ने कह दिया था कि उससे जो लोग भी जुड़े होंगे, सबकी जांच होगी।

-मनोज शुक्ला, संतोष शुक्ला के भाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.