Move to Jagran APP

Vikas Dubey Case: विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेयी की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू

Vikas Dubey Case विकास दुबे के खास साथी जय बाजपेयी के भाइयों के फरार होने पर पुलिस ने सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में ब्रह्मनगर में डुगडुगी बजा घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 03:27 PM (IST)
Vikas Dubey Case: विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेयी की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू
Vikas Dubey Case: विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेयी की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू

कानपुर, जेएनएन। बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के गैंग के सभी सदस्यों के साथ उसके फंड मैनेजर जय बाजपेयी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के मददगार जय बाजपेयी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि उसके भाई अभी भी फरार हैं। अब पुलिस जय और उसके भाई की संपत्तियों को कुर्क कर रही है। इसी क्रम में उसके घर पर नोटिस लगाया गया है और घर तथा संपित्तयों के बाहर डुगडुगी बजाई जा रही है।

loksabha election banner

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के खास साथी जय बाजपेयी के भाइयों के फरार होने पर पुलिस ने आज उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू करते हुए ब्रह्मनगर में डुगडुगी बजाकर घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी के घर अर्मापुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपकाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी 37 करोड़ की 11 संपत्तियों को दो दिन में कुर्क किया जाएगा। जय वाजपेयी की अन्य संपत्तियों पर भी पुलिस निगाह है। उत्तर प्रदेश के बाहर तथा विदेश में संपित्तयों की पड़ताल हो रही है। इन सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इन सभी की तस्दीक के बाद उन्हेंं भी कुर्क किया जाएगा।

कानपुर के नजीराबाद थाने में जय बाजपेयी उर्फ जयकांत के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। वह अपने तीन भाइयों शोभित बाजपेयी, रजयकांत बाजपेयी और अजयकांत बाजपेयी के साथ गैंग चलाता था। गैंग सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, सूदखोरी और भय का माहौल बनाकर आॢथक लाभ कमाता है। जयकांत की गिरफ्तारी के बाद से तीनों भाई फरार चल रहे हैं। दो दिन में चिह्नति संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी।

जय बाजपेयी के फरार भाइयों पर अब तक 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। इसको बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। अब तीनों भाइयों पर जल्द ही 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक रिपोर्ट बनाकर आईजी को भेज दी गई है।

जय बाजपेयी की लखनऊ से लेकर गोवा तक बेनामी संपत्तियों की जानकारी पुलिस को मिली है। इन सभी संपत्तियों को तस्दीक कराने का काम किया जा रहा है। जैसे ही इन सभी के जय की संपत्ति होने की पुष्टि होगी। इन सभी संपत्तियों को भी इसी के तहत कुर्क किया जाएगा।

कानपुर की यह संपत्तियां होंगी कुर्क

-111/478 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 4 करोड़

-111/481 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 5 करोड़

-107/299 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 2 करोड़

-107/300 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 2 करोड़

-107/292-ए ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 4 करोड़

-107/298 ब्रह्मनगर- अनुमानित कीमत 3 करोड़

-आर्यनगर का फ्लैट- अनुमानित कीमत 3 करोड़

-पनकी में डुप्लेक्स, अनुमानित कीमत 2 करोड़

-आर्य नगर में फ्लैट, अनुमानित कीमत 5 करोड़

-सिंहपुर रोड बिठूर में जमीन- अनुमानित कीमत- 3 करोड़

- स्वरूप नगर में मकान, अनुमानित कीमत- 4 करोड़ रुपए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.