Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, बोले- दूसरे दलों से जुड़े लोगों का भी जीतें दिल

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर महानगर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बैठक बुलाकर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताने पर जोर दिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:45 AM (IST)
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, बोले- दूसरे दलों से जुड़े लोगों का भी जीतें दिल
कानपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की।

कानपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर महानगर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रचार के दौरान जनसंपर्क के लिए जाएं तो यह भूल जाएं कि कौन अपनी विचारधारा का है और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विरोधी दलों से जुड़े लोगों का भी दिल जीतें। वह कानपुर में सरसौल, नर्वल व सिकठिया में पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए वार्डों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो जिला, प्रदेश और देश अपने आप मजबूत हो जाएगा। किसी भी राजनीति की शुरुआत बूथ से ही होती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए 11 से 18 मार्च के बीच ग्राम चौपाल कार्यक्रम होंगे। इनमें क्षेत्रीय विधायक, क्षेत्र एवं जिला पदाधिकारी, बोर्डों व आयोग के सदस्य, सहकारी समितियों के सदस्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताएंगे। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी अपने सिंबल पर लड़ाएगी।

ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम सभा के सदस्य का चुनाव कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर लड़ेंगे। बाद में वह क्षेत्रीय बैठक में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दक्षिण जिला महामंत्री राम बहादुर यादव के श्याम नगर स्थित आवास पर दक्षिण जिला पदाधिकारियों से बातचीत की। बैठक में दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, कौशल किशोर दीक्षित, प्रबोध मिश्रा, रामबहादुर यादव, संतोष जायसवाल, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा, अर्जुन बेरिया, रमेश कुशवाहा, मनीष त्रिपाठी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.