महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, दी तहरीर
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट करने का आरोपमामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला।
जागरण संवाददाता, कानपुर : गोविद नगर में किराएदारी के विवाद में मकान मालिक और किरायेदार के बीच हुए मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। वहीं देर रात थाने पहुंचकर मकान मालिक के पक्ष में भाजपाइयों ने हंगामा भी किया।
गोविंद नगर लेबर कॉलोनी निवासी पूजा निगम का अलका कालिया के यहां ब्यूटी पार्लर है। पूजा सात साल से यहां पार्लर चलाती हैं। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक ने दुकान में अपना ताला डाल दिया था। 20 अक्टूबर को वह दुकान पहुंची थीं। जहां मकान मालकिन अलका ने बेटे आकाश और करन के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। वहीं मकान मालिक के बेटे का आरोप है कि मां अलका दरवाजे पर बैठी थीं। तभी पूजा ने कुछ लोगों के साथ आकर मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान पूजा ने मां के सिर पर हथौड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। वहीं देर रात भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या भी थाने पहुंचीं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी गोविद नगर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।