Move to Jagran APP

जादुई गाय ने कानपुर की अणिमा को दिया मुकाम, हुनर ऐसा कि हर कोई दबा ले दांतों तले अंगुलियां

कानपुर में एसएनसेन बालिका विद्यालय की 10वीं की छात्रा ने अपने हुनर से सभी को चकित कर दिया। अपनी कला के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हुईं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 01:44 PM (IST)
जादुई गाय ने कानपुर की अणिमा को दिया मुकाम, हुनर ऐसा कि हर कोई दबा ले दांतों तले अंगुलियां
कानपुर में अणिमा की कला कर देती है चकित।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर की दसवीं की छात्रा को एक जादुई गाय ने राष्ट्रीय फलक तक पहुंचा दिया है। उनका हुनर भी ऐसा है कि देखने वाला हर शख्स एक बारगी दांतों तले अंगुलियां दबा ले। हाथ दस अंगुलियों का वह इस तरह इस्तेमाल करती हैं कि देखने वाले चकित रह जाते हैं। जी हां, बात कर रहे कठपुतली कला की, सैकड़ों साल पुरानी कला को जीवंत करने वाली अणिमा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर तैयारी कर रही है।

loksabha election banner

सैकड़ों साल पुराना मनोरंजन का साधन कठपुतली नृत्य बचपन में सभी ने देखा होगा, वहीं कुछ साल पहले तक टेलीवीजन पर दूरदर्शन पर भी प्रसारित होता रहा है। लेकिन बीते कुछ समय से यह खेल विलुप्त प्राय हो गया है। शहर में एक बार फिर एसएन सेन बालिका विद्यालय में 10वीं की छात्रा अणिमा यादव ने इस कला को जीवंत कर दिया है।

उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से हुए कला उत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिला, तो अणिमा ने स्थानीय खेल ए‌वं खिलौने वर्ग में कठपुतली कला का खेल प्रदर्शित कर पहला स्थान हासिल कर लिया। यह पहला स्थान तो अणिमा को राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में मिला। अब इस छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। इस उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ.किरन प्रजापित ने बताया कि शहर से पहली बार कला उत्सव में किसी छात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

लकड़ी के टुकड़ों से तैयार की कठपुतली

अणिमा ने बताया कि लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों, कपड़ों की कतरन तथा गोटे व अन्य साज-सज्जा की सामग्री से कठपुतली को तैयार किया। फिर जैसे ही इन्हें मंच पर लोकगीत और संगीत के साथ दर्शाया तो मानो लगा जैसे कोई सजीव कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हों।

जादुई गाय की प्रस्तुति से हुआ चयन

राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में अणिमा ने कठपुतली के माध्यम से पंचतंत्र की कहानियां में पढ़ाई जाने वाली नैतिक शिक्षा में से जादुई गाय की प्रस्तुति दी थी। इसमें एक किसान की कहानी को बयां किया था। जादुई गाय की प्रस्तुति से उन्हें पहला स्थान मिला और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.