Move to Jagran APP

UP Board 12वीं की परीक्षाओं को लेकर उठ रहे तरह-तरह के सवाल, Board Secretary ने DIOS से मांगी जानकारी

बोर्ड ने कुछ दिनों पहले 10वीं के छात्रों के अंकों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद बोर्ड की ओर से इन छात्रों को प्रोन्नत करने की बात सामने आई। अब जब 12वीं के अंकों का पूरा ब्योरा बोर्ड़ ने मांग लिया है

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 05:08 PM (IST)
UP Board 12वीं की परीक्षाओं को लेकर उठ रहे तरह-तरह के सवाल, Board Secretary ने DIOS से मांगी जानकारी
28 मई तक जिले के सभी प्रधानाचार्यों को बोर्ड की वेबसाइट पर अंकों की जानकारी देनी होगी

कानपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी और घातक लहर का असर को देखते हुए यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं पर असमंजस की स्थिति हो गई है। बोर्ड सचिव ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से छात्रों के 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों, इन्हीं छात्रों के 11वीं के छमाही व बार्षिक परीक्षाओं के अंकों का डाटा मांग लिया है। इस पत्र से अब यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं पर संदेह किया जाने लगा है। हालांकि बोर्ड के आला अफसरों का इस मामले पर कहना है कि परीक्षाओं की हकीकत जानने के लिए बोर्ड सूचनाएं एकत्रित कर रहा है।

loksabha election banner

दरअसल, बोर्ड ने कुछ दिनों पहले 10वीं के छात्रों के अंकों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद, बोर्ड की ओर से इन छात्रों को प्रोन्नत करने की बात सामने आई। अब, जब 12वीं के अंकों का पूरा ब्योरा बोर्ड़ ने मांग लिया है तो इससे कयासों का बाजार बेहद गर्म हो गया है। 28 मई तक जिले के सभी प्रधानाचार्यों को बोर्ड की वेबसाइट पर अंकों की जानकारी देनी होगी।

अपलोड कर दिए नौवीं व 10वीं के अंक : जिले के 600 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों की ओर से छात्रों के नौवीं व 10वीं के अंकों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

इनका ये है कहना

  • बोर्ड सचिव का पत्र मिल गया है, जिसमें 12वीं के प्री-बोर्ड, व इन्हीं छात्रों के 11वीं के छमाही व बार्षिक परीक्षाओं के अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 28 मई तक का समय दिया गया है।

                                                                                               सतीश तिवारी, डीआइओएस

  • बोर्ड ने 12वीं के अंकों की जो जानकारी मांगी है, वह केवल सूचनार्थ है। परीक्षाओं को लेकर जो बात डिप्टी सीएम सर कह रहे हैं, वही सही है।

                                                                                            दिव्यकांत शुक्ल, सचिव, यूपी बोर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.