भाजपा महानगर दक्षिण जिला के सभी मंडलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
शनिवार को सेवा सप्ताह के तहत भाजपा महानगर दक्षिण जिले के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। उसके उपरांत पार्टीजनों ने वृद्धा आश्रम में फल वितरित कर वृद्ध एवं वरिष्ठजनों का स्वागत किया
कानपुर, जेएनएन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की 97वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सुशासन दिवस व सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। शनिवार को सेवा सप्ताह के तहत भाजपा महानगर दक्षिण जिले के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। उसके उपरांत पार्टीजनों ने वृद्धा आश्रम में फल वितरित कर वृद्ध एवं वरिष्ठजनों का स्वागत किया।
सर्दियों में राहत के लिए दिन भर चौराहों पर चाय एवं बिस्किट का वितरण भी किया जाता रहा। शहर के दक्षिण क्षेत्र के जूही लाल कालोनी में मुस्लिम समाज के लोगों ने अटल जयन्ती के अवसर पर राहगीरों को चाय एवं ब्रेड का वितरण किया। इस दौरान मोहम्मद तौहीद, सोनू रंगरेज, शेखू सिद्दीकी, फिरोज खान एवं फैज का सहयोग रहा। वहीं, राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला के आवास पर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नमन किया। उसके बाद चाय बिस्किट का वितरण शुरू किया। इसी कड़ी में जरौली के आइ सेक्टर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूपुरवा में वरिष्ठ जनों को माला एवं अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाहर गेट नंबर 3 के सामने गरीबों, पल्लेदारों एवं जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। बर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री एवं अविनाश सिंह भदौरिया की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। उसके उपरांत माल्यार्पण कर नमन किया। इन कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल, शिवराम सिंह, अखिलेश अवस्थी, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी, अरविंद वर्मा, पार्षद अल्पना सन्दीप जायसवाल, पंकज कुशवाहा, विकास दुबे, अनिल त्रिपाठी, मनोज पन्त, संजय पासवान एवं रामशंकर वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।