ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान... इन स्थानों पर हो सकती बारिश
इसलिए आमजन व राहगीर खुद को धूप से बचाएं और पानी पीते रहें। देर रात हवाएं चलने के चलते सीएसए के मौसम विभाग में सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
कानपुर, जेएनएन। देर रात चली ठंडी हवाओं ने रात को ठंडा जरूर किया, हालांकि सुबह सूरज की तेज तपिश से एक बार फिर मौसम गर्म हो गया। हालांकि, सीएसए के मौसम वैज्ञानिक का कहना है, कि जिस तरह अचानक से गर्मी बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि कि बारिश के लिए तेज गति से दक्षिणी पश्चिमी हवाओं का चलना जरूरी है, जबकि अभी अरब सागर की ओर से उठने वाली हवाएं चल रही हैं। दिन में गर्म हवाओं की वजह से उमस में भी इजाफा हो रहा है। जानकारी दी कि फिलहाल दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसलिए आमजन व राहगीर खुद को धूप से बचाएं और पानी पीते रहें। देर रात हवाएं चलने के चलते सीएसए के मौसम विभाग में सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
फसलों के लिए लगातार करते रहें सिंचाई : सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जो इस समय की मौसमी फसले हैं- टमाटर, बैंगन, प्याज, लहसुन, भिंडी, लौकी, तरोई, आड़ू आदि में किसान लगातार सिंचाई करते रहें। ताकि तेज धूप का असर फीका रहे। उन्होंने, कहा कि सिंचाई न होने के चलते पौधे सूखने लगते हैं।