Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार कर रही प्रचार की रणनीति, कानपुर में महिला कार्यकर्ता भी संभालेंगी कमान

भारतीय जनता पार्टी में यूं तो महिलाएं बड़ी संख्या में जुटी हैं लेकिन पार्टी महिलाओं को घर के अंदर तक भेज कर महिला वर्ग के वोटों को जुटाना चाहती है। पार्टी का मानना है कि यूं भी पार्टी को महिलाओं का ज्यादा वोट मिलता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 05:38 PM (IST)
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार कर रही प्रचार की रणनीति, कानपुर में महिला कार्यकर्ता भी संभालेंगी कमान
भारतीय जनता पार्टी की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी जिले में सात हजार ऐसी महिलाओं को जुटा रही है जो मतदाताओं के घर के अंदर तक जाकर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे सके। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के निर्देश के बाद अब हर बूथ पर दो महिलाओं को तलाशने की कवायद तेज हो गई है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी में यूं तो महिलाएं बड़ी संख्या में जुटी हैं लेकिन पार्टी महिलाओं को घर के अंदर तक भेज कर महिला वर्ग के वोटों को जुटाना चाहती है। पार्टी का मानना है कि यूं भी पार्टी को महिलाओं का ज्यादा वोट मिलता है लेकिन महिलाओं का वोट उनके पक्ष में और हो जाए तो इसका लाभ उन्हें ही चुनाव के दौरान मिलेगा। पार्टी ने पंचायत चुनाव में भी महिलाओं को हर पंचायत में सक्रिय करने के लिए कहा था। अब उसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव की भी तैयारी की जा रही है।

कानपुर में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं और इन 10 विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े तीन हजार बूथ हैं। पार्टी ने हर बूथ पर दो महिलाओं को तलाशने के लिए कहा है। इस तरह पार्टी को जिले में सात हजार ऐसी महिलाओं को तलाशना होगा। इन महिला पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं के जिम्मे विधानसभा चुनाव तक सिर्फ और सिर्फ एक एक घर के अंदर भी एक एक परिवार तक जाने का लक्ष्य रहेगा। बिठूर में तीन विधानसभा क्षेत्र की बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने जो बात कही, उसे पूरे जिले पर लागू करने की तैयारी है। इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों को भी कह दिया गया है कि वे अपने स्तर से ऐसी दो महिला पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं के नाम दें जिन्हें इस दायित्व को दिया जा सके। जिला संगठन इसलिए भी पूरी तेजी से इसमेें जुटे हुए हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि कभी भी इनकी बूथ वार सूची मांगी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.