Move to Jagran APP

सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं पर हुए उत्पीड़न का देंगे जवाब, औरैया में बोले सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे जिले के पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। औरैया सदर बिधूना व दिबियापुर विधान सभा सीट पर उम्मीदवारों को जल्द फाइनल किए जाने की बात कही।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 04:48 PM (IST)
औरैया में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा।

औरैया, जागरण संवाददाता। ककाेर स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए एक मत जरूरी है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार बनी तो जवाब दिया जाएगा। खासतौर पर कार्यकर्ताओं पर हुए उत्पीड़न का। 

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे जिले के पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। औरैया सदर, बिधूना व दिबियापुर विधान सभा सीट पर उम्मीदवारों को जल्द फाइनल किए जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार बनेगी तो वर्तमान सरकार को जवाब दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जो हुआ, उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किरणमय ने कहा कि पुलिस व प्रशासन सरकार की है। सरकार के इशारे पर सारे कार्य हो रहे। बेबुनियाद मामलों में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को घेरा जा रहा। बिना मतलब आरोप लगाए जा रहे। जैसा कि पंचायत चुनाव में देखने को मिला। सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने महंगाई का मुद्दा भी उठाया। कहा कि आमजनता परेशान है। किसानों की बातों को अनसुना किया जा रहा है। सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं। जो चाह रही वह कर रही है। हर हाल में इसका जवाब देने के लिए पार्टी की तैयारी पूरी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही विधान सभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, महिला सपा नेता पल्लवी पाल, अनीता ओम बाथम, अनवर सिंह यादव आदि सपाई उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.