Move to Jagran APP

UP TET 2021: पर्चा लीक होने के मामले में चित्रकूट के दो युवा भी गिरफ्तार, आरोपों को पिता ने बताया फर्जी

UP TET 2021 cancelled चित्रकूट की कर्वी कोतवाली अंतर्गत बालापुर खालसा गांव के मूल निवासी अश्वनी सिंह अपने बेटे अभिषेक सिंह व परिवार के साथ वर्तमान में जिला मुख्यालय कर्वी के मुहल्ला प्यारेलाल बलदाऊगंज में रहते हैं। वह जिले की मऊ तहसील में लेखपाल हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:54 PM (IST)
UP TET 2021: पर्चा लीक होने के मामले में चित्रकूट के दो युवा भी गिरफ्तार, आरोपों को पिता ने बताया फर्जी
UP TET 2021 cancelled टीईटी लीक मामले की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फाेटाे।

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। UP TET 2021 cancelled उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक होने के मामले में पकड़े गए कर्वी के अभ्यर्थी अभिषेक के लेखपाल पिता ने उसे गलत फंसाने का आरोप लगाया है। कहा कि बेटा सुबह ही परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। पेपर लीक होने पर परीक्षा रद होने से लौट रहा था, तभी रास्ते से उसे पकड़ा गया।  

loksabha election banner

चित्रकूट की कर्वी कोतवाली अंतर्गत बालापुर खालसा गांव के मूल निवासी अश्वनी सिंह अपने बेटे अभिषेक सिंह व परिवार के साथ वर्तमान में जिला मुख्यालय कर्वी के मुहल्ला प्यारेलाल बलदाऊगंज में रहते हैं। वह जिले की मऊ तहसील में लेखपाल हैं। उनके बेटे अभिषेक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने टीईटी पेपर लीक करने वाले गैंग में शामिल होने के आरोप में प्रयागराज में पकड़ा है। वह बेटे के पकड़े जाने की खबर से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि बेटे ने भगवानदीन पटेल महाविद्यालय रगौली से बीएससी व बीटीसी की परीक्षा पास की है। उसने टीईटी का आवेदन किया था। प्रयागराज के झूंसी में उसे परीक्षा देनी थी। रविवार सुबह पांच बजे ही वह रोडवेज बस से टीईटी की परीक्षा देने प्रयागराज गया था। परीक्षा रद होने पर वहां से लौटते समय रास्ते से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनका बेटा किसी गलत काम में संलिप्त हो ही नहीं सकता। उसने कभी कोई गलत काम नहीं किया है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से मिलकर गुहार लगाएंगे। वहीं, मुहल्ले के लोगों ने बताया कि अभिषेक काफी मेधावी है। वह गलत कार्यों में लिप्त नहीं रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.