Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav Voting News: बिकरू में 25 साल बाद पड़ेंगे वोट, विकास दुबे की हनक के कारण निर्विरोध चुने जाते थे प्रधान

UP Panchayat Chunav Voting News बिकरू में वर्ष 1995 में ग्राम पंचायत चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कुख्यात विकास दुबे ने आसपास क्षेत्र में हनक बना ली थी। फिर सांसद से लेकर विधायक के चुनावों मेंं आसपास के 15 गावों में उसका रूतबा एक तरफा चला।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 10:03 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Voting News: बिकरू में 25 साल बाद पड़ेंगे वोट, विकास दुबे की हनक के कारण निर्विरोध चुने जाते थे प्रधान
बिकरू गांव में होने वाले पंचायत चुनाव से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

चौबेपुर, जेएनएन। UP Panchayat Chunav Voting Newsविकास दुबे एनकाउंटर के बाद देश  ही नहीं दुनिया भर में चर्चित हुए ग्राम बिकरू व पड़ोस के गांव भीटी में काफी अरसे बाद मतदाता गुरूवार को वोट डाल सकेगें। अभी तक कुख्यात की धमक के चलते बिकरू में पच्चीस और भीटी में पंद्रह वर्षो से निर्विरोध ग्राम प्रधान ही चुने जाते रहे। इन गावों में प्रधान बनाने को लेकर जनता में उत्साह हैं। वही मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया हैं। 

loksabha election banner

बिकरू गांव का चुनाव में रिकॉर्ड: बिकरू में वर्ष 1995 में ग्राम पंचायत चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कुख्यात विकास दुबे ने आसपास क्षेत्र में हनक बना ली थी। फिर सांसद से लेकर विधायक के चुनावों मेंं आसपास के 15 गावों में उसका रूतबा एक तरफा चला। वर्ष 2000 में घिमऊ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद बिकरू से नौकर की पत्नी गायत्री देवी को निर्विरोध प्रधान बनाया। वर्ष 2005 व 2015 में छोटे भाई की पत्नी अंजली दुबे निर्विरोध प्रधान बनीं। जबकि वर्ष 2010 में बिकरू सीट आरक्षित होने के कारण करीबी रजनेश कुशवाहा का निर्विरोध प्रधान बनाया। यही नही भीटी गांव में भी भाई अविनाश तथा उसके बाद करीबी जिलेदार सिंह पंद्रह वर्षो से निर्विरोध प्रधान बनते रहे। लेकिन बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में विकास दुबे व उसके चार गुर्गे में मारे जा चुके हैं और साथ ही गांव में उसकी हनक भी खत्म हो चुकी हैं। 

इस वर्ष ये है स्थिति: इस बार अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित बिकरू गांव में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित भीटी गांव में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गांव में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। गांव वालों ने बताया कि प्रधान से लेकर बीडीसी व सदस्य के चुनाव नही होते थे। अब इस बार वह लोग मनमाफिक प्रधान बनाएगें। प्रत्याशियों में भी कोई डर नही हैं। बुधवार की शाम प्राथमिक विद्यायल में पोलिंग पार्टिया पहुंच गई। गांव के लोग लंबे अरसे बार गुरूवार की सुबह से ग्राम पंचायत के चुनाव में स्वतंत्र होकर मतदान कर सकेगें।  

सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि बिकरू व भीटी में माहौल सामान्य हैं। फिर भी यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.