Move to Jagran APP

Kanpur Nagar Panchayat Result: जिला पंचायत सीटों पर सपा का दबदबा कायम, यहां देखें मतगणना की ताजा जानकारी

Kanpur Zila Panchayat Result 2021 कानपुर नगर में पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार देर रात तक जारी रही और सुबह फिर गणना का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। प्रधान पद और बीडीसी पदों के अाधे से ज्यादा परिणाम आ चुके हैं अब लोगों जिला पंचायत सीटों का इंतजार है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 11:48 PM (IST)
Kanpur Nagar Panchayat Result: जिला पंचायत सीटों पर सपा का दबदबा कायम, यहां देखें मतगणना की ताजा जानकारी
कानपुर में मतगणना दूसरे दिन भी जारी।

कानपुर, जेएनएन। [result sec.up.nic.in] रविवार से शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना दूसरे दिन भी जारी है। मतगणना को लेकर देर रात तक गहमागहमी रही और रात 11 बजे तक ग्राम प्रधान के 590 पदों में 256 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह 89 पद बीडीसी सदस्य पद पर 23 का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है और रात 11 बजे तक 239 पदों के  परिणाम आए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए प्रत्याशियों के मतों की गणना जारी है। धीरे धीरे परिणाम आने के साथ सपा का दबदबा कायम होता दिख रहा है। पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Fatehpur Panchayat Chunav Result 2021: गांव की तस्वीर बदलने को रोकी पीसीएस की तैयारी...और बनीं सबसे युवा प्रधान

Kanpur Nagar Panchayat Chunav Result LIVE

    • रमईपुर से बसपा समर्थित दिनेश सिंह को 7340 मत लेकर जीत दर्ज की है।
    • जामू से निर्दलीय रीता सिंह ने 5761 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। 
    • कठारा से निर्दलीय सोनी देवी 7011 मत लेकर जीत गई हैं। 
  • पेम से सपा के राजू दिवाकर ने जीत दर्ज की है।
  • मालों सीट से भाजपा के अश्वनी उर्फ गोपाल दीक्षित जीते हैं।
  • राधन से भाजपा के राजा दिवाकर ने जीत गए हैं। 
  • नानामऊ से सपा के योगेंद्र सिंह उर्फ गगन ठाकुर ने जीत हासिल की है।
  • ककवन से सपा की मीना गौतम जीत गई हैं।
  • कसिगवा से भाजपा की अदिति राजपूत ने जीत दर्ज कराई है।
  • घिमऊ से निर्दलीय अवकाश सिंह विजेता हो गए हैं।
  • सिकठिया से भाजपा के कमलेश निषाद ने जीत दर्ज की है।
  • सरसौल सीट से सपा समर्थित मीना वर्मा ने जीत दर्ज कराई है। 
  • नर्वल में सपा के मनोज यादव जीते हैं। 
  • पाली भोगीपुर में भाजपा के रवि राज वर्मा जीत गए हैं।
  • चौबेपुर जिला पंचायत से सपा के डॉ प्रवीण त्रिपाठी 1534 मतों से जीते।
  • जिला पंचायत क्षेत्र मुस्ता से सपा के कार्तिकेय शुक्ला ने जीत दर्ज की।
  • बिलहन जिला पंचायत से बसपा समर्थित कृष्ण मुरारी पाल जीतने में कामयाब रहे।
  • सरसौल के नवोदय स्कूल में चल रही मतगणना के दौरान रात दो बजे महाराजपुर ग्राम पंचायत के मतों की गिनती के दौरान संबंधित एजेंटों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मतपेटी जैसे ही खोली गई तो उससे निकलने वाले मतपत्र जले हुए थे। आरोप है कि साजिश के तहत मतपत्रों को जलाया गया है। सभी एजेंटों ने गिनती बंद कराने के साथ ही पुनर्मतदान की मांग करने लगे।
  • पिपरगवां की पोलिंग रविवार देर रात चालू हुई तो प्रत्याशी के एजेंट ने मतपत्रों को गिनती में शामिल न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रिटॄनग अधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
  • देर रात मतगणना में बिल्हौर विकासखंड के अनेई ग्राम सभा में प्रधान पद पर दीप्ती त्रिवेदी व सुधा बाजपेई को बराबर-बराबर 454 वोट मिले। आरओ डॉ विजय कुमार कमल ने लाटरी कराने के लिए कहा है।
  • बिल्हौर की पूरा ग्रामसभा में प्रधान पद के प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीके तिवारी को 990 वोट से पराजित किया। वहीं खजुरी ग्राम सभा में विपिन कटियार ने अपने प्रतिद्वंदी कमलेश कटियार को 958 वोट से पराजित किया।
  • सरसौल की मथुराखेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए राघवेन्द्र यादव लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं। राघवेन्द्र ने श्रवण कुमार को 29 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।
  • पेम जिला पंचायत से सपा समर्थित राजू दिवाकर जीते, उन्हें 5145 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश कुमार को 2218 वोटों से हराया।

  • राधन जिला पंचायत से भाजपा समर्थित राजा दिवाकर जीते

  • कसिगवां जिला पंचायत से भाजपा समर्थित अदिति राजपूत जीतीं

  • बिलहन जिला पंचायत से बसपा समर्थित कृष्ण मुरारी पाल चुनाव जीते

  • ककवन जिला पंचायत से सपा समर्थित मीना गौतम जीतीं

  • जिला पंचायत सीट बीरन खेड़ा से सपा समर्थित कुलदीप सिंह यादव जीते

  • जिला पंचायत सीट पतारी से बसपा समर्थित राजनारायण कुरील जीते

  • वार्ड पांच जिला पंचायत पेम से राजू दिवाकर जीते।

  • ग्राम पंचायत क्षेत्र पनका बहादुर नगर से अल्पना कुशवाहा को मिले 974 वोट। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमलेश यादव को 537 वोटों से हराया।

  • वार्ड 3 बिनौर जिला पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन देवी को 464 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सुनीता देवी को 5266 कुल वोट मिले। वही उनकी प्रतिद्वंदी सुमन देवी को 4802 वोट मिले।

  • मालौ जिला पंचायत से भाजपा समर्थित अश्वनी उर्फ गोपाल दीक्षित (14576) ने निर्दलीय जितेंद्र गौतम (4407) को 10169 वोटों से मात दी। 

  • चौबेपुर जिला पंचायत से सपा समर्थित प्रवीण त्रिपाठी (5981) ने भाजपा समर्थित श्रद्धा नारायण पांडेय (4246) को 1735 मतों से हराया। 

  • मुस्ता जिला पंचायत से सपा समर्थित कार्तिकेय शुक्ला (10222) ने भाजपा समर्थित सोनू कटियार (6094) को 4128 वोटों से शिकस्त दी। 

  • कल्याणपुर जिला पंचायत से भाजपा समर्थित नेहा निषाद को कुल 9244 मत मिले। वहीं, सपा समर्थित सोनाक्षी यादव को कुल 5487 मत मिले। इसमें नेहा ने 3757 मतों से जीत हासिल की। 

  • भीतरगांव की जिला पंचायत सीट बीरनखेडा से सपा समर्थित कुलदीप यादव (7161) ने भाजपा समर्थित संतोष कश्यप (7034) को 127 वोटों से मात दी। 

 यह भी पढ़ें: Kanpur Panchayat Chunav Result 2021: देखें-कानपुर नगर में प्रधान पद का पूरा परिणाम, ब्लॉकवार विजेताओं की सूची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.