Move to Jagran APP

Kanpur Panchayat Chunav Result: जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में सपा सबसे आगे, देखें- पूरी सूची किसने जीती कौन सी सीट

कानपुर में जिला पंचायत की 32 सीटें हैं अब अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को 17 सदस्यों की जरूरत होगी। भाजपा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण की बेटी ने भी जीत दर्ज कर ली है। फिलहाल अब सपा की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 09:48 AM (IST)
Kanpur Panchayat Chunav Result: जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में सपा सबसे आगे, देखें- पूरी सूची किसने जीती कौन सी सीट
जिला पंचायत सीटों के विजेताओं की सूची और वोट।

कानपुर, जेएनएन। पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गया हैं। इस दौड़ में समाजवादी पार्टी सबसे आगे नजर आ रही है, वहीं भाजपा के खाते में इतनी सीटें नहीं हैं। अब सारा दारोमदार निर्दलीय प्रत्याशियों पर तय हो गया है, उनका झुकाव जिस ओर जाएगा उसी की पार्टी का अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि सपा ने सर्वाधिक सीटें लेकर अपना दावा मजबूत कर लिया है। अभी बीरनखेड़ा में सपा के कुलदीप यादव की 127 वोटों से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी संतोष कश्यप ने समर्थकों के साथ दोबारा काउंटिंग की मांग की है, इसके चलते परिणाम की घोषणा रोक दी गई है।

loksabha election banner

भाजपा से जहां पूर्व मंत्री कमलरानी वरुण की बेटी स्वप्निल वरुण ने गिरसी सीट से अपनी पहली जीत दर्ज की है, यहां पर अबतक समाजवादी पार्टी का कब्जा था और पुष्पा कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। पिछले तीन माह से पंचायत चुनाव में भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी थी और इस चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल मान रहे थे। इसके बाद जिला पंचायत सीटों के परिणाम आए तो भाजपा के लिए काफी निराशाजनक रहा। कुल 32 सीटों में मात्र आठ सीटों पर जीत हासिल कर सकी है। हालांकि 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

समाजवादी पार्टी एक बार फिर जिला पंचायत में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। सपा समर्थित 11 सदस्यों ने चुनाव जीतने से पार्टी ने एक बार फिर ग्रामीण परिवेश पर खुद को मजबूती से पेश किया। इस बार फिर से सपा ने अध्यक्ष पद की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। अब निर्दलीय या बसपा का समर्थन उसे एक बार फिर यह कुर्सी दिला सकता है। बसपा ने पांच और निर्दलीयों के खाते छह सीटें गई हैं। हालांकि गठबंधन होगा या नहीं यह अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है। सपा के प्रत्याशी छह सीटों पर दूसरे स्थान पर भी रहे।

जिला पंचायत सीट

कल्याणपुर1- नेहा निषाद (भाजपा) 9,2442- सोनाक्षी यादव (सपा) 5,487

सचेंडी1- कमला सिंह चौहान (भाजपा) 2- रूबी सिंह (सपा)

बिनौर1- सुनीता यादव (निर्दलीय) 5,2662- सुमन देवी (निर्दलीय) 4,802

मालौ1- अश्विनी दीक्षित (भाजपा) 14,5762- जितेंद्र गौतम (निर्दलीय) 4,407

पेम1- राजू दिवाकर (सपा) 2- अवधेश कोरी (भाजपा)

चौबेपुर1- प्रवीण त्रिपाठी (सपा) 5,9812- श्रद्धा नारायण पांडेय (भाजपा) 4,246

मुश्ता1- कार्तिकेय शुक्ला (सपा) 10,2222- सोनू कटियार (भाजपा) 6,094

बिलहन1- कृष्ण मुरारी पाल (बसपा) 2- सोमेंद्र सिंह (भाजपा)

घिमऊ1- अवकाश सिंह (निर्दलीय) 2- प्रभाकर अवस्थी (भाजपा)

राधन1- राजा दिवाकर (भाजपा) 8,0942- विपिन कठेरिया (निर्दलीय) 4,066

नानामऊ1- योगेंद्र प्रताप सिंह (सपा) 2- डब्बन कटियार (निर्दलीय)

बरंडा1- महमूद अली (सपा) 8,9962- अनुभव कटियार (भाजपा) 8,608

ककवन1- मीना गौतम (सपा) 7,6832- रीता कटियार (बसपा) 6,776

कसिगवां1- अदिति राजपूत (भाजपा) 7,7972- शालिनी कटियार (निर्दलीय) 5,018

चौबेपुर घाटमपुर1- सोमवती संखवार (सपा) 6,8702- रामलखन रावत (भाजपा) 4,352

मकरंदपुर1- शिवनाथ निषाद (बसपा) 5,2002- शिवकरण निषाद (सपा) 3,100

समुही1- सोमवती निषाद (निषाद पार्टी) 6,6062- निरूपा सचान (कांग्रेस) 4,363

परास1- सुमनलता सचान (सपा) 5,0582- रूबी सिंह (निर्दलीय) 4,870

पतारी1- राज नारायण कुरील (बसपा) 6,8482- गीता (निर्दलीय) 6,454

कुंदौली1- अतर सिंह (सपा) 7,038 2- सुनील कुशवाहा (भाजपा) 5,067

बीरनखेड़ा-(परिणाम रुका हुआ है)

बेहटा बुजुर्ग1- प्रीति यादव (निर्दलीय) 3,0522- अमित पाल (कांग्रेस) 2,066

गिरसी1- स्वप्निल वरुण (भाजपा)2- सुमन संखवार (सपा)

पतारा1- प्रवीण कुमार मिश्रा (बसपा)2- रमेश यादव (निर्दलीय)

पडरी लालपुर1- बबोल नागर (निर्दलीय)2- रचना कुरील (कांग्रेस)

रमईपुर1- दिनेश यादव (बसपा) 7,3402- अनूप कुमार (निर्दलीय) 3,336

जामू1- सोनी पासवान (निर्दलीय) 7,0112- विजय लक्ष्मी (सपा) 5,794

कठारा1- रीता सिंह (निर्दलीय) 5,7612- प्रीति (निर्दलीय) 4,910

नर्वल1- मनोज यादव (सपा) 8,241 2- बितेंद्र सिंह तोमर (निर्दलीय) 3,116

सरसौल1- मीना वर्मा (सपा) 8,0912- सरोजनी पासवान (भाजपा) 5,008

सिकठिया1- कमलेश कुमार निषाद (भाजपा) 5,2492- अखिलेश सिंह (निर्दलीय) 4,959

पाली भोगीपुर1- रवि राज वर्मा (भाजपा) 5,9092- आशा रावत (सपा) 4,747


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.