Move to Jagran APP

यूपी में प्रियंका के चुनाव लड़ने को लेकर सलमान खुर्शीद बोले- हम सब चाहते हैं, पार्टी ही नहीं प्रदेश को भी फायदा

फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि ये फैसला उन्हीं को करना है। उनका चुनाव लड़ना पार्टी और प्रदेश के लिए फायदेमंद रहेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 01:58 PM (IST)
यूपी में प्रियंका के चुनाव लड़ने को लेकर सलमान खुर्शीद बोले- हम सब चाहते हैं, पार्टी ही नहीं प्रदेश को भी फायदा
फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में जानकारी दी।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। हम सब चाहते हैं कि वह भी चुनाव लड़ें, इससे पार्टी को ही नहीं प्रदेश को भी फायदा होगा। वह नगला दीना स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह बात तय है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन कब लड़ेंगी यह फैसला उन्हें ही करना है। कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र वायदा नहीं प्रतिज्ञा है। इसमें सभी बिंदुओं को समाहित किया गया है। युवाओं को नौकरी व रोजगार मिले, इस पर विशेष जोर है। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर सलमान ने कहा कि इसका जवाब भी प्रियंका गांधी ही देंगी। हालांकि प्रियंका ने एक दिन पहले ही कहा है कि उनकी पार्टी में इस पद के लिए अन्य चेहरे भी हैं।

सलमान ने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में उन्हें जिम्मेदारी मिली थी, जिसे उन्होंने अन्य साथियों के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में छपाई व आलू क्लस्टर बनाए जाने की बात भी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि पार्टी ने टिकट वितरण में युवा व महिलाओं से किया वायदा निभाया है। सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी लुईस खुर्शीद, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला ‘पुन्नी’, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.