Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री का विपक्षियों पर तंज, बोले- पहले जो धर्म स्थलों पर नहीं जाते आज वो घंटा-घड़ियाल बजा रहे

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कानपुर के नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में युवा उत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव सभी के लिए चुनौती है आगमी चुनाव नौजवानों की परीक्षा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 03:55 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री का विपक्षियों पर तंज, बोले- पहले जो धर्म स्थलों पर नहीं जाते आज वो घंटा-घड़ियाल बजा रहे
कानपुर में भाजयुमो के कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री ने संबोधित किया।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव सभी के लिए चुनौती है। इसमें एक तरफ जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और परिवार को आधार पर बांटने का प्रयास पार्टियां कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर रोजगार, नकल विहीन परीक्षा, रोजगार परक शिक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकारें दे रही हैं। वह नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष उत्तर प्रदेश को बनाने का है, यह चुनाव नौजवानों की परीक्षा है और उन्हें इसमें लगना होगा। पहले किसी राजनीतिक दल के लोग धर्म स्थानों पर नहीं जाते थे लेकिन इस बार चुनाव में वह घंटा घड़ियाल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तरक्की की चरम सीमा पर है। कोई दूसरा राजनीतिक दल यह नहीं कर सकता था। उनके मुताबिक आज कांवड़ यात्रा पर पत्थर नहीं बसते बल्कि हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं।

उनके मुताबिक प्रदेश में जो पूंजी निवेश बढ़ा सकें जनता को ऐसी सरकार चाहिए। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि कानपुर में पिछली बार जो तीन सीटें बच गई थीं। उन्हें भी इस बार जीता जाएगा और सभी विरोधी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराई जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि अगड़ा, पिछड़ा सामान्य सभी मिल जाएं और एक साथ आगे बढ़ें। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अंध विद्यालय के बच्चों से मिले और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी टीम के आलोक कुमार प्रजापति को तथा उपविजेता रही टीम के अमन सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.