Move to Jagran APP

चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कानपुर मेयर से ली जानकारी

कानपुर की महापौर ने सीएम के सामने बच्चों के लिए कोविड हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव रखते हुए चाचा नेहरु और जागेश्वर अस्पताल के बारे में जानकारी दी थी। सीएम ने मेयर से फोन पर कोविड की चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:59 AM (IST)
चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कानपुर मेयर से ली जानकारी
बच्चों के लिए कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी। फाइल फोटो

कानपुर, जेएनएन। कोविड की तैयारियों के बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर प्रमिला पांडेय को फोन करके जानकारी ली है। इस दौरान महापौर ने संभावित तीसरी लहर से पहले चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज और जागेश्वर अस्पताल गोविंदनगर को बच्चों के इलाज के लिए तैयार रखने का प्रस्ताव रखा। सीएम ने दोनों अस्पतालों की रिपोर्ट भिजवाने और एक कॉपी डीएम को देने के लिए भी बोला।

loksabha election banner

महापौर प्रमिला पांडेय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे फोन आया। सीएम ने हालचाल पूछे और कोविड संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इससे बहुत दुखी हूं। इस दौरान वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने सीएम ने अनुरोध किया कि नगर निगम के पास चाचा नेहरू अस्पताल और जागेश्वर अस्पताल में बच्चों का इलाज होता था। इन्हें कोविड अस्पताल बनाया जा सकता है। इसके बाद महापौर ने सीएम से मुलाकात की बात कही। सीएम ने कोई भी बात लिखित में देने और जनता को जागरूक करने के लिए कहा।

दोनों अस्पताल की रिपोर्ट की जा रही तैयार

नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पता किया जा रहा है कि कितने कमरे हैं, क्या व्यवस्था है और क्या होनी चाहिए।

राजस्व की टीम ने नापजोख शुरू की

गोविंद नगर स्थित जागेश्वर अस्पताल और यहां पर लगने वाले प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट के लिए राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को पार्षद नवीन पंडित के साथ मिलकर जमीन की नापजोख की। परिसर 2700 वर्गमीटर में आक्सीजन प्लांट लगना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.