Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें बेचती थी नौकरियां

उत्तर प्रदेश में हो रहे उप चुनाव में भाजपा कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है घाटमपुर और बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए शीर्षस्थ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:23 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें बेचती थी नौकरियां
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ।

कानपुर‌, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पहले भी सरकारी नौकरियां थीं लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में इन्हें बेचा जाता था। इन दलों की सरकारों की नियत में खोट था। वे नौकरी बेचती थीं और उनके आयोग सहयोग करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दीं। 1.37 लाख लोगों की पुलिस में भर्ती हुई। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में भी नौकरियां दी गई‌। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 3.74 लाख पटरी व्यवसायियों को दस-दस हजार रुपए के ऋण दिए हैं। 

loksabha election banner

24 करोड़ जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के समर्थन में जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब विकास जाति, क्षेत्र, मजहब से ऊपर उठकर होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको रोजगार और खाद्यान्न देने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में गुंडागर्दी स्वीकार नहीं है । यदि किसी ने अवैध कब्जा कर मॉल बनाया है तो उसे तोड़ना ही चाहिए। प्रदेश में अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा क्योंकि प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

सपा, बसपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर हमला

परिवारवाद पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने प्रदेश की राजनीति को एक परिवार तक कैद कर दिया था। इन राजनीतिक दलों में परिवार के बाहर कोई सोच नहीं सकता जबकि हमारे लिए 24 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है। मुख्यमंत्री ने जैसे ही आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने की बात कही भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार में आई थी, तब ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 16 घंटे बिजली देने के लिए कहा था‌‌। अगले कुछ माह में ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की तैयारी है। घाटमपुर में पावर स्टेशन बन रहा है और घाटमपुर को बिजली के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा को परिवारवाद वाली पार्टी बताते हुए भाजपा को कार्यकर्ता की पार्टी बताया है। घाटमपुर उपचुनाव  में जनसभा में उन्होंने कहा है कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने देश और पार्टी को परिवार तक सीमित रखा है और परिवार के बाहर जाने की सोच ही नहीं रखते हैं। लेकिन, भाजपा के लिए चौबीस करोड़ की जनता ही परिवार है और जनता के हिताें के लिए संकल्प लिया है। भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है और घाटमपुर से कार्यकर्ता को मैदान में उतारा है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव हो सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही जनता का उत्थान कर पाएगी। घाटमपुर से प्रत्याशी से पहले कभी सोचता नहीं था और कभी टिकट मांगा भी नहीं। लेकिन पार्टी ने महसूस किया और कार्यकर्ता को मौका मिला और प्रत्याशी उपेंद्र ने पार्टी के आदेश को सिरोधार किया। यह घाटमपुर आदिशक्ति मां की पावन स्थली है और देश के स्वतंत्रता सेनानी की तपोस्थली और साधना स्थली रही है। उनके पुरुषार्थ पर प्रश्नचिहन नहीं खड़ा करने देना है, घाटमपुर में विकास सिर्फ भाजपा ही दे सकती हैं। अभी तक दिवंगत कमल रानी वरुण ने यहां विकास को गति दी लेकिन आज वह हमारे बीच नहीं है, इसका दुख है। 

दो गज दूरी, मास्क है जरूरी

कैप्टन सुखवासी सिंह जनता डिग्री काॅलेज मैदान में घाटमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2017 में भाजपा पर विश्वास करते हुए कमलारानी वरुण को अपना विधायक चुनकर मंत्री बनाया। कोरोना काल में उनका दुःखद निधन हुआ, इस पर उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूँ। पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, जिसका उपाय केवल सावधानी है। पर्व और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रीति रिवाज अपनाना है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री के संदेश दो गज दूरी मास्क है जरूरी को भी दाेहराया और कोविड गाइडलाइन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कानपुर की जनता ने जिस तरह सेवादारी और वैश्विक बीमारी से लड़ाई लड़ी है, वह काबिल ए तारीफ है।

सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

चुनावी संबोधन में मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकारी की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 500 रुपये खाते में भेजने की व्यवस्था, किसानों को आर्थिक मदद और विधवाओं को आर्थिक मदद देने का काम हुआ। पहले बिजली नहीं आती थी हम आए और कहा कि 18 घंटे गांवों को बिजली मिलनी ही चाहिए। हम चाहते हैं कि अब 2022 तक ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मिले। इसे देखते हुए घाटमपुर में पावर प्लांट निर्माण का कार्य चल रहा है। 

किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। लोगों को निश्‍शुल्क शौचालय रसोई गैस, आवास दिया गया। पूर्ववर्ती सरकारों के शासन काल में विकास केवल एक परिवार तक सीमित रहता था। आज हम सबका साथ सबका विकास नीति को लेकर चल रहे है। आज सरकार ने सबसे ज्यादा नौजवानों को नौकरी की गारंटी मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज सुबह 2 लाख 60 हजार पटरी व्‍यवसायियाें को मदद पहुंचाने की घोषणा की है। हमारी प्राथमिकता है कि उत्‍तर प्रदेश में गुंडा अराजकता स्वीकार्य नहीं होगी। किसी ने यदि कहीं पर भी कब्जा किया तो अपराध और अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि पहले कश्मीर के विषय में पूछते थे कि एक देश में दो निशान औए दो संविधान क्या हटेंगे, वह केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर करके दिखाया। राम मंदिर का निर्माण जो केवल कल्पना बन चुका था, अब वह भी जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। 

 

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान को वोट देकर क्षेत्र का विकास तेज करने की अपील की। वह निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से सवा दो बजे मंच पर पहुंचे। सभा का संचालन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरविंद सचान ने किया। जनसभा में प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के अलावा प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रभारी व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सुब्रत पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती सागर, प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी, देवेश कोरी, कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, दक्षिण जिलाध्यक्ष डाॅ. बीना आर्या मौजूद रहीं।

संत के रूप में मिले योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में अमेरिका की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंतराल में सक्रिय मरीजों की संख्या बहुत कम रही। राहुल और प्रियंका सड़क पर निकलकर जनता से झूठ पर झूठ बोलकर गरीबों से उपहास करते हैं, कांग्रेस को वोट देना घातक है। योगी जी हम सबको संत के रूप में मिले हैं। अब मोहर जातिवाद और परिवाद पर नहीं लगेगा और मां लक्ष्मी भी साइकिल और हाथी पर नहीं कमल पर बैठकर आती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.