Move to Jagran APP

सपा की रणनीति से सभी राजनीतिक दल बेचैन, अंतिम समय में 'बी फार्म' बिगाड़ सकता है गणित

UP Chunav 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने नया पासा फेंका है। विपक्षी दलों का खेल बिगाड़ने के लिए सपा ने अंत समय में फार्म बी बदलने की रणनीति बनाई है। ऐसा हुआ तो भाजपा बसपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किले बढ़ सकती है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:01 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:01 PM (IST)
सपा की रणनीति से सभी राजनीतिक दल बेचैन, अंतिम समय में 'बी फार्म' बिगाड़ सकता है गणित
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने नया पासा फेंका है।

कानपुर, [राहुल शुक्ला]। UP Assembly Chunav 2022 : चुनावी समीकरण हमेशा से दल के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वी योद्धाओं का कद देखकर बनते बिगड़ते रहे हैं। भाजपा से सत्ता छीनने के लिए इस बार सपा अंत तक अपने पत्ते नहीं खोल रही है। सपा ने अब तक सूची जारी न करके भाजपा, कांग्रेस और बसपा के सूरमाओं के सामने आने पर अंत समय में अपने प्रत्याशी को बी फार्म तक सौंपने की रणनीति बनाई है। जिले की 10 सीटों में बसपा व कांग्रेस ने पांच-पांच और आप ने छह प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन भाजपा के साथ सपा ने अब तक सस्पेंस बनाकर रखा है। भाजपा में कुछ माननीयों के टिकट कटने की सुगबुगाहट तो है पर वह सपा के प्रत्याशियों को देखकर तय किए जाने की चर्चा है। अंत समय तक फार्म बी बदलने की सपा की रणनीति ने समीकरण फंसा दिए हैं।

loksabha election banner

 सपा सत्ता की गद्दी तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। पहली बार पार्टी ने कई सीटों में प्रत्याशियों की सूची न जारी कर बी फार्म थमा दिया है। इसको लेकर शहर में भी हाईकमान ने टिकट देने का खाका तैयार किया है। पार्टी ने वर्तमान विधायकों से कहा है कि चुनाव लडऩे की तैयारी कर लें, लेकिन ऐनवक्त पर उनको मना करके किसी और को फार्म बी सौंपा जा सकता है या दूसरी सीट से भी लड़ाया जा सकता है। सपा की सबसे मजबूत सीटें सीसामऊ, आर्यनगर और कल्याणपुर मानी जा रही हैं। इन सीटों पर हाईकमान की नजर है। भाजपा ने अपने पुराने धुरंधर को सीसामऊ से तैयारी करने का संकेत जरूर दे दिया है, पर अभी तक पिछले चुनाव में हारी आर्यनगर और कैंट सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

सपा हाईकमान ने दावेदारों से कागजी तैयारी पूरी कर लेने को कहा है, जिससे ऐन वक्त पर मुख्यालय बुलाकर फार्म बी थमाया जा सके। पहले चरण के बाद पार्टी द्वारा सूची जारी न करके 54 प्रत्याशियों को फार्म बी दिया है। इसके चलते शहर की सीटों में भी कौन लड़ेगा अभी तय नहीं है। ऐन वक्त पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी कई सीटों में रणनीति बना रही है।  सभी दल दूसरी पार्टी में विभीषण ढूंढ़ रहे हैं ताकि विरोधी की तैयारी जानकर अपनी रणनीति बना सकें। सपा के नगर अध्यक्ष डा. इमरान ने बताया कि शहर की किसी भी सीट के लिए पार्टी ने अभी तक कोई फार्म बी जारी नहीं किया है। कई जगह हाईकमान ने प्रत्याशी को सीधे बुलाकर फार्म बी पकड़ाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.