UP Chunav 2022 : महाराजपुर में सतीश महाना के खिलाफ सपा ने फतेह बहादुर सिंह को मैदान में उतारा
सपा द्वारा उम्मीदवारों की जारी सूची के तहत कल्याणपुर सीट के लिए पूर्व विधायक सतीश निगम सीसामऊ सीट से वर्तमान विधायक इरफान सोलंकी आर्यनगर सीट से वर्तमान विधायक अमिताभ बाजपेई और बिठूर से पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ल को उम्मीदवार बनाया है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। महाराजपुर सीट से फिर मैदान में आए भाजपा सरकार के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना के खिलाफ समाजवार्दी पार्टी ने फतेह बहादुर सिंह गिल को मैदान में उतारा है। वहीं सपा शहर की पांच सीटों के लिए पहले फार्म बी (सिबंल) देकर प्रत्याशी तय कर चुकी है, हालांकि सोमवार को अधिकारिक सूची जारी करके शहर की छह सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए। अभी चार सीटों पर चुनाव प्रत्याशी तय होना बाकी है। बची सीटों के दावेदारों ने अब लखनऊ में डेरा डाल दिया है। बाकी सीटों पर मंगलवार को उम्मीदवार तय हो जाने की संभावना पार्टी नेताओं के द्वारा जताई जा रही है।
सपा द्वारा उम्मीदवारों की जारी सूची के तहत कल्याणपुर सीट के लिए पूर्व विधायक सतीश निगम, सीसामऊ सीट से वर्तमान विधायक इरफान सोलंकी, आर्यनगर सीट से वर्तमान विधायक अमिताभ बाजपेई और बिठूर से पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा से नाता तोड़कर आए भगवती प्रसाद सागर को घाटमपुर सीट से मैदान में उतारा है। इन सभी को पहले ही सिबंल दे दिया गया है। इसके अलावा महाराजपुर से फतेह बहादुर सिंह गिल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उनको सोमवार को लखनऊ में फार्म बी (ङ्क्षसबल) दिया। वहीं अभी बिल्हौर, कैंट, किदवईनगर और गोविंद नगर सीट से उम्मीदवार घोषित होना बाकी है।