Move to Jagran APP

सपा ने किदवईनगर से बदला प्रत्याशी, ममता को हटाकर अभिमन्यु गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी ने कानपुर की किदवई नगर सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने ममता तिवारी को सीट से हटाकर अभिमन्यु गुप्ता की पार्टी ने प्रारूप बी (सिबंल) शुक्रवार को दोपहर में दे दिया।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:27 PM (IST)
सपा ने किदवईनगर से बदला प्रत्याशी, ममता को हटाकर अभिमन्यु गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
सपा ने किदवई नगर से अभिमन्यु गुप्ता को बनाया उम्मीदवार।

कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : समाजवादी पार्टी ने किदवईनगर सीट से प्रत्याशी बदल दिया। पहले यहां पर ममता तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। उनको हटाकर अभिमन्यु गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता की पार्टी ने प्रारूप बी (सिबंल) शुक्रवार को दोपहर में दे दिया। प्रान्तीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व वैश्य समाज की प्रमुख संगठनों के भी नेता हैं। वर्ष 2016 से 2018 तंक पार्टी के प्रवक्ता भी रहे हैं और दिसम्बर 2018 में पार्टी ने अभिमन्यु गुप्ता को राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रचार के लिए भेजा था।। एमबीए व एलएलएम की पढ़ाई की है।

इनको मिल चुका है बी फार्म

सपा में सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी, आर्यनगर सीट से विधायक अमिताभ बाजपेयी और कल्याणपुर सीट से पूर्व विधायक सतीश निगम को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यालय बुलाकर फार्म बी सौंपा था। बिठूर विधानसभा सीट के लिए फिर से मुनींद्र शुक्ल को मैदान पर उतारा है। मुनींद्र शुक्ल को बी फार्म (सिबंल)दिया। बी फार्म का मतलब पार्टी ने आपको अधिकृत रूप से घोषित कर दिया। कैंट सीट के उम्मीदवार को लेकर पिछले पांच दिन से हाईकमान में मशक्कत चल रही थी। 25 जनवरी को शहर की दस सीटों में नौ सीटों में उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी ने जारी कर दी थी, लेकिन कैंट सीट से उम्मीदवार नही घोषित किया। शुक्रवार को दोपहर में सपा हाईकमान ने मोहम्मद हसन रूमी (Mo hasan Rumi) को कैंट सीट से उम्मीदवार बनाया है। कैंट सीट के लिए तीसरी बार उम्मीदवार सपा ने बनाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.