UP Chunav 2022 : प्रचार में जुटे कई, सबका दावा मिलेगा टिकट, कांग्रेस की इन सीटों पर बेसब्री से इन्तजार
UP Assembly Chunav 2022 कानपुर में कांग्रेस की पांच विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के लिए दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा चुकें हैं। हर सीट पर कई-कई दावेदार हैं। ऐसे में सभी प्रचार में जुटे हुए हैं। सबका दावा यही है कि उनका टिकट पक्का है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Assembly Chunav 2022 : पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को टिकट की घोषणा करनी है। इनमें कई सीटों में मजबूत दावेदारों के चलते कांग्रेस को मंथन करना पड़ रहा है। टिकट देने के लिए टीम भी दावेदारों का प्रोफाइल पता कर रही है। इन सबके बीच कांग्रेस में ऐसे कई दावेदार हैं जिन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनका दावा है कि टिकट उन्हें ही मिलेगा।
कानपुर की पांच विधानसभा सीट कल्याणपुर, बिठूर, घाटमपुर, सीसामऊ और गोविंद नगर से कांग्रेस को टिकट घोषित करना है। इन सीटों पर दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा चुके हैं लेकिन, ऐसा पहली बार है कि टिकट किसे मिलेगा इसकी कानाफूसी तक पार्टी मुख्यालय में नहीं हो रही है। जिस पर ज्यादातर तो परेशान हैं लेकिन, कई मानकर चल रहे हैं कि टिकट उन्हें मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है।
कहां से कौन दावेदार
बिठूर से नरेंद्र चंचल, महेश प्रसाद शुक्ला, अशोक कुमार, राजेश राजपूत, अल्का पाल, रीतू सिंह। कल्याणपुर से ममता तिवारी, कमल शुक्ल बेबी, राजीव द्विवेदी, सुशील कुमार, अजय तिवारी, उमेश चंद्र दीक्षित, नरेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, सुमन तिवारी, हेलिना सिंह, माधुरी कटियार। गोविंदनगर से विकास अवस्थी, राजकुमार शुक्ला, कृष्ण मणि देव सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, डा. शैलेंद्र दीक्षित, करिश्मा ठाकुर, प्रतिभा अटल पाल। सीसामऊ से वसीक एडवोकेट, सरिता सेंगर, हरप्रकाश अग्निहोत्री, अवनीश सिंह सलूजा, नौशाद आलम मंसूरी, दिलीप बाजपेई, मो. इसरार, अरुण गुप्ता, अंकज मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, इनामुर नश्तर, रेहनुमा सिद्दीकी, नीना सलूजा, नीलम चौरसिया। घाटमपुर से नंदराम सोनकर, गोपाल पासवान, गोरे लाल, संजीव दरियाबादी, विकास कुमार सोनकर, राम संजीवन संखवार, भारती देवी पासी, देवेंद्र कुमार दावेदार हैं।
Edited By Abhishek Verma