Move to Jagran APP

बसपा ने तीसरे चरण में प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए कहां से पार्टी ने किस पर जताया भरोसा

UP Assembly Chunav 2022 BSP ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण की लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को जारी लिस्ट में करीब प्रदेश की 53 सीटों पर प्रत्याशियाें की घोषण की है। इसमे कानपुर क्षेत्र व आस-पास जिलों में भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:24 PM (IST)
बसपा ने तीसरे चरण में प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए कहां से पार्टी ने किस पर जताया भरोसा
UP Chunav 2022 : बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण की लिस्ट जारी कर दी है।

जागरण संवाददाता, जागरण टीम। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण की लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को जारी लिस्ट में करीब प्रदेश की 53 सीटों पर प्रत्याशियाें की घोषण की है। इसमे कानपुर क्षेत्र व आस-पास जिलों में भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। हलांकि, इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिन्हें पहले की प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटों में 9 पर बसपा ने आफिशियली नाम जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं किस विधानसभा सीट पर बसपा ने किस पर भरोसा जताया है।

loksabha election banner

लिस्ट में कानपुर के इन लोगों के नाम

बसपा ने कानपुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में बिल्हौर से मधु सिंह गौतम, बिठूर से रमेश सिंह यादव, कल्याणपुर ासे अरुण कुमार मिश्रा, गोविंद नगर से अशोक कुमार कालिया, सीसामऊ से रजनीश कुमार तिवारी, किदवई नगर से मोहन मिश्रा, कानपुर कैंट से मो. सफी खान, महाराजपुर से सुरेंद्र पाल सिंह चौहान और घाटमपुर की सुरक्षित सीट से प्रशांत अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है।

उरई में बसपा ने तीनों सीटों पर टिकट किया फाइनल

बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिन लोगों के सूची में नाम हैं। उन्हें पहले से ही प्रभारी घोषित किया जा चुका है। लेकिन संभावना थी कि अंतिम समय तक एक टिकट बदल सकता है। लेकिन सूची जारी होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया। उरई जालौन विधानसभा सीट से सत्येंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। सत्येंद्र प्रताप पहले भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बसपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। कालपी विधानसभा सीट से श्याम पाल उर्फ छुन्ना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। छुन्ना पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। माधौगढ़ विधानसभा सीट से बसपा ने महिला प्रत्याशी शीतल कुशवाहा को मौका दिया है। शीतल कुशवाहा पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा की बहू हैं।

कन्नौज की तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित

सपा-भाजपा के बाद अब बसपा ने भी जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। गुरुवार शाम बहुजन समाज पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से समरजीत सिंह दोहरे, छिबरामऊ से वहिदा बानो जूही और तिर्वा क्षेत्र से अजय कुमार वर्मा को टिकट दिया है। अजय वर्मा उमर्दा ब्लाक प्रमुख हैं। मंगलवार को वह भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए थे। वहीं  वहिदा बानो जूही के पति स्व. सैयद सुल्तान अहमद समधन के चेयरमैन रह चुके हैं। उनका इसी साल 2021 में कोरोना से निधन हो गया था। जबकि जूही समधन जूनियर हाई स्कूल में अध्यापिका हैं।

इटावा में बसपा ने इनपर लगाया दांव

बहुजन समाज पार्टी ने जनपद के तीनों प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए कुलदीप गुप्ता संटू को सदर विधान सभा से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि जसवंतनगर से बृजेंद्र प्रताप सिंह व भरथना सुरक्षित से कमलेश आंबेडकर को प्रत्याशी बनाया गया है। कुलदीप गुप्ता संटू सपा से टिकट मांग रहे थे परंतु उन्हें टिकट नहीं मिला।

राठ सुरक्षित सीट से बसपा ने प्रसन्न भूषण काे बनाया प्रत्याशी

राठ सुरक्षित सीट से बसपा ने प्रसन्नभूषण को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्ष 2012 में नगर पंचायत गोहांड से निर्दलीय चुनाव लड़ राजनीति में सक्रिय हुए। गोहांड निवासी प्रसन्न भूषण वर्ष 2013 से 2017 तक भाजपा में रहे। 2017 के बाद वह बसपा में आ गए। जिले की दोनों सीटाें से बसपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। हमीरपुर विधानसभा से पहले ही रामफूल निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। बीटेक पास प्रसन्न भूषण पेट्रोलपंप के मालिक हैं। टिकट घोषित होने पर समर्थकों ने खुशी जताई है।

फर्रुखाबाद में बसपा ने दो सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी 

बहुजन समाज पार्टी ने जिले की दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। फर्रुखाबाद सदर सीट पर एक दिन पहले ही बसपा में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है। कायमगंज (सुरक्षित) सीट पर दुर्गा प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि उन्हें बसपा ने चार माह पहले ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाकर उनकी प्रत्याशिता के संकेत दे दिए थे।

औरैया व दिबियापुर पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी

बड़े दल धीरे-धीरे प्रत्याशियों को घोषित कर रहे हैं। गुरुवार की शाम बहुजन समाज पार्टी ने दिबियापुर अनारक्षित सीट पर अजीतमल तहसील क्षेत्र गढ़िया निवासी अरुण कुमार दुबे व औरैया सुरक्षित विधान सभा सीट पर मिहौली समीप चंदनापुर निवासी रवि शास्त्री दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया।

महोबा सदर सीट पर संजय साहू को मैदान में उतारा

महोबा सदर सीट पर बसपा ने संजय साहू को टिकट देकर मैदान में उतारा है। संजय साहू ने 2019 लोकसभा का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। वहीं उनके बड़े भाई सिद्धगोपाल साहू समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं और सपा सरकार में मंत्री भी बने थे। उनके पिता छंगा प्रसाद साहू पहले कांग्रेस में रहे फिर वह बसपा में आ गए थे और काफी समय तक बसपा जिलाध्यक्ष पद पर भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.