Move to Jagran APP

बसपा ने उन्नाव की सभी छह सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, इन चेहरों पर जताया भरोसा

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से जारी सूची में जनपद की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर कर दी है। अब यहां भगवंत नगर में भाजपा और बांगरमऊ में सपा प्रत्याशी का इंतजार है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 02:05 PM (IST)
बसपा ने उन्नाव की सभी छह सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, इन चेहरों पर जताया भरोसा
बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

उन्नाव,  जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी। पार्टी ने इस बार बांगरमऊ से पूर्व मंत्री स्व. रामशंकर पाल के पुत्र रामकिशोर पाल पर दांव लगाया है। वहीं भगवंत नगर विधानसभा से सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने सफीपुर से राजेंद्र गौतम, मोहान से विनय चौधरी, सदर से देवेंद्र सिंह और पुरवा से विनोद त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

loksabha election banner

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से जारी सूची में जनपद की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के साथ चुनाव की सियासत में छायी धुंध को साफ कर दिया। कारण फिलहाल सभी की निगाह बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने पर ही टिकी थी। पार्टी ने 162-बांगरमऊ सीट  से रामकिशोर पाल को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले इनके पिता स्व. राम शंकर पाल इसी सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और 2002-03 में बसपा की सरकार में लघु सिंचाई मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं 163-सफीपुर से राजेंद्र गौतम को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 164-मोहान सीट से विनय चौधरी को मैदान में उतारा है। हालांकि विनय के नाम की घोषणा काफी पहले पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कर दी थी।

BSP Unnao Candidate List :

BSP Unnao candidate List

165-सदर विधानसभा सीट बसपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। माखी कांड से इनका नाम जुड़ा होने के कारण काफी चर्चा में भी रहे हैं। इसके अलावा बसपा नेतृत्व ने 166-भगवंतनगर सीट से सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रेम सिंह दोबारा यहां प्रमुख बने हैं। इसी तरह 167-पुरवा विधानसभा से पूर्व जिला पंंचायत सदस्य विनोद त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

भगवंत नगर में भाजपा, बांगरमऊ में सपा प्रत्याशी का इंतजार

बसपा के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद अब भाजपा और सपा की तरफ लोगों की निगाह टिकी हैं। अभी तक सपा ने बांगरमऊ विधानसभा सीट से अपने  उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। वहीं भाजपा ने भगवंत नगर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहे दोनों दोनों की अगली सूची पर टिकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.