Move to Jagran APP

UP Chunav 2022 : पोस्टल बैलेट से कानपुर के 7999 सैनिक डालेंगे वोट, डाक से भेजे जाएंगे लिफाफे, जानिए कहां कितने वोटर

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 विभिन्न यूनिटों में तैनात कानपुर के सैनिक मतदाताओं को आनलाइन मतपत्र भेजा जाएगा। वहां वे प्रिंट निकालेंगे और मतदान करेंगे फिर निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिफाफे में मतपत्र को बंद कर निर्वाचन कार्यालय को भेज देंगे।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:27 PM (IST)
UP Chunav 2022 : पोस्टल बैलेट से कानपुर के 7999 सैनिक डालेंगे वोट, डाक से भेजे जाएंगे लिफाफे, जानिए कहां कितने वोटर
महाराजपुर में सर्वाधिक 2198 तो आर्यनगर में सबसे कम 81 सैनिक।

कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Assembly Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव में जिले में 34,89,575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में सैनिक व अर्ध सैनिक बलों के जवानों की संख्या 7999 है, जो विभिन्न यूनिटों में तैनात हैं। सैनिक मतदाताओं को आनलाइन मतपत्र भेजा जाएगा। वहां वे प्रिंट निकालेंगे और मतदान करेंगे फिर निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिफाफे में मतपत्र को बंद कर निर्वाचन कार्यालय को भेज देंगे। मतगणना शुरू होने तक अगर उनके मतपत्र विभाग को प्राप्त हो जाते हैं तो उनकी गिनती होगी। ऐसे मतपत्र जो गणना शुरू होने के बाद प्राप्त होंगे, उन्हें मतगणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

prime article banner

विधानसभा चुनाव में दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं के साथ ही आवश्यक सेवा वाले विभागों के कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। इनमें रेलवे गार्ड और चालक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस चालक व अन्य स्टाफ जो ड्यूटी पर होने की वजह से मतदान नहीं कर सकते हैं उन्हें फार्म 12 डी भरना होगा। वे इस फार्म को भरेंगे, इसके बाद विभाग उन्हें पोस्टल बैलेट उनके पते पर भेजेगा। सैनिक व अर्ध सैनिक बलों के जवान ड्यूटी पर ही होते हैं। ऐसे में उन्हें भी पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाती है। मतपत्र तो उन्हें आनलाइन भेज दिया जाएगा, लेकिन लिफाफा डाक के माध्यम से ही उनकी यूनिट को भेजा जाएगा। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2198 सैनिक वोटर हैं तो सबसे कम 81 आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं।

कहां कितने सैनिक वोटर

विधानसभा    पुरुष          महिला              कुल

बिल्हौर           616             24                 640

बिठूर             1269           64                 1333

कल्याणपुर      542             84                 626

गोविंदनगर      438             91                 529

सीसामऊ        106            26                 132

आर्यनगर         71             10                  81

किदवईनगर    567            102                669

कैंट               433             82                 515

महाराजपुर     1905           293                2198

घाटमपुर        1220           56                  1276

योग             7167            832                 7999


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK