Move to Jagran APP

जालौन में श्रमिक लाभार्थियों को मिले 1.39 करोड़, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- श्रमिकों के विकास काे सरकार प्रतिबद्ध

Four Years of Yogi Government श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के हितों पर अब तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार श्रमिकों के बच्चे पैदा होने पढ़ाई आवास बीमा शादी अनुदान सहित कई योजनाएं चला रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 06:35 PM (IST)
हितलाभ वितरण कार्यक्रम में श्रमिक को प्रमाण पत्र देते कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।

उरई, जेएनएन। Four Years of Yogi Government राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को हित लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि यहां श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों से वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराया। अपने संबोधन उन्होंने वे बोले कि सरकार श्रमिकों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए हर प्रयास कर रही है। यही वजह है कि केंद्र व प्रदेश की सरकार मजदूर हितों के लिए 17 योजनाओं का संचालन कर रही है।

loksabha election banner

श्रमिकों का मिले सम्मान यही सरकार का उद्​देश्य: श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के हितों पर अब तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार श्रमिकों के बच्चे पैदा होने, पढ़ाई, आवास, बीमा, शादी अनुदान सहित कई योजनाएं चला रही है, इससे श्रमिक भी सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत हर उस श्रमिक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसने लाभ के लिए आवेदन किया है। यहां मंडल के तीनों जनपदों के लाभार्थी आए हैं। इनमें तमाम ऐसे होंगे, जिनको कई योजनाओं का लाभ मिल चुका होगा।

श्रमिकों का बताया देश के विकास की रीढ़: श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि श्रमिक विकास की रीढ़ हैं और वही उपेक्षित रहे हैं। वर्तमान सरकार ने उनकी चिंता की है। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि अधिकारी जरूरतमंदों को लाभ देने का काम करें। इसके पूर्व श्रम मंत्री ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद श्रम विभाग, सेवायोजन, बाल विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ किया।

100 से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण: कार्यक्रम के दौरान लगाए गए स्टाल में सौ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। साथ ही उनको योजनाओं के फोल्डर दिए गए ताकि उन्हें मालूम हो सके कि उनके हित के लिए सरकार कौन सी योजनाएं संचालित कर रही है।

14 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह : हित लाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान पंडाल के एक ओर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया था। जहां जयमाल के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया गया।

श्रमिकों की बेटियों को वितरित की साइकिल: संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत हाईस्कूल पास करने वाली श्रमिकों की बेटियों को साइकिल दी गई। उनसे मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्साहवर्धन किया।

नौ योजनाओं के लाभार्थियों को मिली सहायता: जनपद में जिन नौ योजनाओं के लिए श्रमिकों ने आवेदन किया था, उनको सहायता राशि का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र देकर उन्हें बताया गया कि रुपये उनके खाते में पहुंच जाएंगे। जिले में विभिन्न योजनाओं के कुल 2242 लाभार्थियों को कुल 1.39 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए: कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोपियों का होली गीत काफी सराहा गया। अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

यह रहे मौजूद: डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीडीओ एके श्रीवास्तव, पीडी डॉ. शिवकांत द्विवेदी, डीसी मनरेगा एके दीक्षित, डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार गुप्ता, उप श्रमायुक्त नदीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.