Move to Jagran APP

कानपुर में BJYM के जरिए भाजपा ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला, घोषित किए जिलाध्यक्षों के नाम

UP BJYM Team जहां एक ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर दलित वोटबैंक को साधने की कोशिश की तो वहीं शुक्रवार काे सपा अध्यक्ष कार्यकर्ताआें से रूबरू हाेने के लिए सैफई पहुंचे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले से ही यूपी जीतने की कवायद में जुटी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 05:34 PM (IST)
कानपुर में BJYM के जरिए भाजपा ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला, घोषित किए जिलाध्यक्षों के नाम
भाजपा के चुनाव चिह्न की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। UP BJYM Team उत्तर प्रदेश में 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियाें ने अभी से टीमें बनाकर संगठन को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। जहां एक ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर दलित वोटबैंक को साधने की कोशिश की तो वहीं शुक्रवार काे सपा अध्यक्ष कार्यकर्ताआें से रूबरू हाेने के लिए सैफई पहुंचे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले से ही यूपी जीतने की कवायद में जुटी है साथ ही सरकार विरोधी एजेंडा चलाकर मतदाताओं को लुभाने में भी लगी है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो यहां भी चुनाव जीतने के लिए हरसंभव जतन किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में अलग-अलग क्षेत्रों प्रकोष्ठ और संयोजक घोषित भाजपा अपनी नींव को मजबूत करने में लगी है। वहीं भाजपा ने शुक्रवार देर रात ही भाजयुमो के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। 

loksabha election banner

खास है भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद: भाजपा के युवा मोर्चा में अध्यक्ष पद का खास महत्व होता है। हर बड़ा नेता या जनप्रतिनिधि अपनी टीम को मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा का अध्यक्ष अपनी पसंद का रखना चाहता है ताकि वह अपने हिसाब से कमेटी को चला सके। इसी खींचतान में शुक्रवार देर रात युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। 

क्या है सोशल इंजीनियरिंग: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के अध्यक्षों के जरिए अपने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को आगे बढ़ाया है। कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और देहात की कमेटियों में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य व पिछड़ा वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रशांत मिश्रा, अंकित गुप्ता, रवींद्र सिंह चौहान और परेश कटियार को चुना गया है।

इन्हें मिली जगह: इसमें कानपुर ग्रामीण में रवींद्र सिंह चौहान को पुन: दायित्व दिया गया है। वहीं कानपुर देहात के परेश कटियार को भी दोबारा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर कानपुर उत्तर में नवाब सिंह यादव को हटा महामंत्री रहे शिवांग मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा कानपुर दक्षिण में शशांक मिश्रा को हटाकर अंकित गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है।  इससे पहले अंकित गुप्ता युवा मोर्चा में महामंत्री थे।

क्षेत्रीय प्रभारी ने किया बूथ सत्यापन: भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने शुक्रवार को दक्षिण जिले में निराला नगर मंडल के राजकीय विद्यालय शक्ति केंद्र में बूथ सत्यापन का कार्य किया। बैठक में दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या, विधायक महेश त्रिवेदी, उमेश निगम, शिवराम ङ्क्षसह, अखिलेश अवस्थी, डा. ब्रिज मिश्रा, ज्ञानू मिश्रा मनीष त्रिपाठी रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.