Move to Jagran APP

फतेहपुर में 20 बागी नेता भाजपा से निष्कासित, पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे

पार्टी से निष्कासित किए गए भाजपाइयों में सदर विधायक के रिश्तेदार जन्मेजय सिंह निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें कई ने पार्टी की सूची जारी होने के बाद पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 11:39 AM (IST)
फतेहपुर में 20 बागी नेता भाजपा से निष्कासित, पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे
जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने की कार्रवाई।

फतेहपुर, जेएनएन। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ पंचायत चुनाव में ताल ठोंक रहे 20 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। नामांकन पत्र वापसी के बाद जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी थी। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बावजूद बगावत करने वाले मैदान में डटे हैं। पार्टी से निष्कासित किए गए भाजपाइयों में सदर विधायक के रिश्तेदार जन्मेजय सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह के नाम शामिल हैं।

loksabha election banner

 प्रदेश अध्यक्ष ने जिन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनमें सदस्य अनुभव लोधी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कमल पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मथुरा पासवान, जिला महामंत्री किसान मोर्चा सर्वेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल उमराव, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह, सक्रिय सदस्य जनमेजय सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह, मंडल महामंत्री वेद प्रकाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति शुक्ला, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम बाबू गिहार, मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा रोहित उत्तम, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, राकेश मौर्य, धीरेंद्र बाबा, अवधेश सिंह राठौर, सेक्टर संयोजक विजय सिंह, पूर्व जिला प्रवक्ता राजा सिंह कछवाह हैं। इनमें कई ने पार्टी की सूची जारी होने के बाद पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.