Move to Jagran APP

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का चैलेंज, कहा - सभी विपक्षी एक होकर भी नहीं रोक पाएंगे भाजपा का विजयरथ

UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस राजनीतिक सरगर्मी के मध्य बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। हालांकि सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 08:07 AM (IST)
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का चैलेंज, कहा - सभी विपक्षी एक होकर भी नहीं रोक पाएंगे भाजपा का विजयरथ
उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज। सांकेतिक फाेटो।

उन्नाव, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हाे रहा है। विपक्ष समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टियां जहां सत्ताधारी दल को चुनौतियां दे रही हैं वहीं भाजपा के नेता सभी चुनाैतियों को स्वीकार कर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।  अभी कुछ दिन पहले तक आल इंडिया इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्​दीन ओवैसी द्वारा मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ को दिया हुआ चैलेंज काफी चर्चा में था। जिसे स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने भाजपा के 350 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था। अब इसी बयानबाजी में एक नाम और जुड़ गया है उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का। 

loksabha election banner

सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई: उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि वे झारखंड के गुरुमाता आश्रम से दिल्ली जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आैर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को बधाई देता हूं जिनके पर्यवेक्षण में हमें जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में इतने बड़े अंतर से जीत मिली। पहली बार लगा कि इस बार राजनीति का तौर-तरीका बदला है। जिला पंचायत अध्यक्ष में हमने 75 में 67 सीट जीती हैं। जिसकी चर्चा उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों के साथ दिल्ली में भी हो रही है। यह बड़ी उपलब्धि है। 

आगामी विस चुनाव को लेकर कही यह बात:  राजनीतिक दलाें के गठबंधन की प्रक्रिया पर चुटकी लेते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि  राहुल गांधी, ओवैसी, अखिलेश यादव, मायावती सब लोग मिलकर भी भाजपा को  2022 में भाजपा की सरकार बनाने से रोक नहीं पाएंगे। वे बोले कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में राहुल, मायावती और अखिलेश सब ने मिलकर चुनाव लड़ लिया है फिर भी भाजपा को टक्कर नही दे पाए। ऐसे में वे अब ओवैसी और केजरीवाल को भी लेकर लड़ लें, लेकिन भाजपा का विजयरथ नहीं रोक पाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.