Move to Jagran APP

इटावा में बोले शिवपाल यादव, चुनाव आते ही समाजवादियों पर हो रही छापेमारी, विज्ञापनों में तरक्की कर रही BJP

UP Assembly Election 2022 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्षने कहा कि किसानों पर बिजली को लेकर फर्जी ढंग से जुर्माना व मुकदमा दर्ज करने वालों पर सत्ता में आते ही होगी कार्रवाई। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 09:01 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 09:01 PM (IST)
इटावा में बोले शिवपाल यादव, चुनाव आते ही समाजवादियों पर हो रही छापेमारी, विज्ञापनों में तरक्की कर रही BJP
UP Assembly Election 2022 भरतिया चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

इटावा, जागरण संवाददाता। UP Assembly Election 2022 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को यहां कहा कि जहां काला धन जमा है वहां छापा नहीं मारा जा रहा है। चुनाव आते ही समाजवादी लोगों पर छापेमारी हो रही है, लेकिन कुछ नहीं मिल पा रहा है। कानपुर में तो धोखे से भाजपा ने अपने ही पर छापा डलवा दिया। समाजवादी किसी भी कार्रवाई से डरते नहीं हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमने अपना नेता स्वीकार कर लिया है। प्रदेश की जनता की मांग पर सपा और प्रसपा एक हो गई है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों की जनविरोधी नीतियों से भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा नारों और विज्ञापनों में तरक्की कर रही, जबकि देश पर निरंतर कर्जा बढ़ रहा है।

loksabha election banner

शिवपाल ने ताखा ब्लाक के भरतिया चौराहा पर विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित की। उन्होंने कहा कि किसानों पर बिजली को लेकर फर्जी ढंग से जुर्माना व मुकदमा दर्ज करने वालों पर सत्ता में आते ही होगी कार्रवाई। तहसील-थाना में भ्रष्टाचार चरम पर है। अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब एक हैं। अखिलेश ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा भी किया है, उसे पूरा करके दिखाएंगे। रैली के आयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कहा कि 51 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। जब शिवपाल सिंह यादव सत्ता में होंगे, तब ताखा में 500 विकास कार्यों का शिलान्यास करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा। पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए आज समस्त विपक्ष एकजुट हुआ है। अखिलेश और शिवपाल अब एक हैं। प्रसपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, बसरेहर ब्लाक प्रमुख दिलीप बबलू यादव, जिपंस सत्यभान यादव, आशू यादव, जयराज ङ्क्षसह पूर्व जिपंस सुरेश यादव, हरीओम यादव सहित कई नेताओ ने रैली को संबोधित किया। रैली में उमड़ी भीड़ देख शिवपाल सिंह यादव गदगद हुए। उन्होंने आयोजक की खुले मन से तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अनिल कौशल, राधेश्याम यादव, ताले सिंह यादव, अजय यादव, सहित कई क्षेत्रीय लोग मंच पर मौजूद थे।

 नहीं आए सपा नेता : ताखा में हुई जनसभा में समाजवादी पार्टी के नेताओं के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन स्थानीय स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़कर ज्यादातर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

51 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण :  विकास खंड ताखा में क्षेत्र पंचायत और विधायक निधि से विधायक शिवपाल ङ्क्षसह यादव ने 51 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें कस्बा ऊसराहार में भरथना सड़क मार्ग पर 900 मीटर नाला निर्माण, विकास खंड कार्यालय का सौंदर्यीकरण, ध्यानपुरा, गुजराती, गधालोट में इंटरलाङ्क्षकग और नाली आदि प्रमुख हैं। ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव और विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.